विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार की औद्योगिक नीतियों पर उद्योगपतियों का भरोसा, फतुहा में यूनिट लगाएगी वैभव इंटीरियर्स; 400 को मिलेगा काम

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:10 PM (IST)

बिहार में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों और बेहतर सुविधाओं से उद्यमी आकर्षित हो रहे हैं। वैभव इंटीरियर्स फतुहा में ग्लास, पीवीसी ...और पढ़ें

फतुहा में यूनिट लगाएगी वैभव इंटीरियर्स

फतुहा में यूनिट लगाएगी वैभव इंटीरियर्स

HighLights

  1. वैभव इंटीरियर्स फतुहा में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी।

  2. बिहार सरकार की औद्योगिक नीतियों से उद्यमी आकर्षित हो रहे हैं।

  3. इस निवेश से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 400 लोगों को रोजगार मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और निवेश के लिए सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। इससे उद्यमी राज्य में नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। निवेशक बिहार को चुन रहे हैं और बिहार विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। 

बिहार का बदलता औद्योगिक माहौल, बेहतर होती सुविधाएं और निवेश के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर देशभर के उद्यमियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। चलिए मिलते हैं ऐसे उद्योगपतियों से, जिन्होंने बदलते बिहार पर भरोसा जताया है और राज्य में निवेश करने का फैसला लिया है।

सरकार से काफी मदद मिली

कुंदन कुमार वैभव इंटीरियर्स के डायरेक्टर हैं। वह बताते हैं कि,"मेरी कंपनी दिल्ली में इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही है। हम उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित कई राज्यों में कॉर्पोरेट ऑफिस का डिजाइन तैयार करने और उन्हें विकसित करने का काम करते हैं। हमने आगे बिहार में ग्लास मैन्युफैक्चरिंग, पीवीसी पैनल मैन्युफैक्चरिंग और जीआई मैन्युफैक्चरिंग की यूनिट स्थापित करने का सोचा है। इसके लिए पहले हमने कई राज्यों का दौरा किया।" 

"पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की नीतियों का भी अध्ययन किया। सभी राज्यों की नीतियों को देखने के बाद हमें बिहार सरकार की औद्योगिक नीतियां ज्यादा अच्छी लगीं। यहां पर जमीन का जिस व्यवस्थित तरीके से BIADA प्रबंधन कर रही है, वह काफी सराहनीय है। उद्योगों के विकास के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अलग-अलग राज्यों में आयोजित इंडस्ट्री मीट के माध्यम से भी निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है। बिहार सरकार के प्रयासों से हमें काफी फायदा मिला है।" 

फतुहा में जमीन का आवंटन

गौतम गुप्ता वैभव इंटीरियर्स में जनरल मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वह बताते हैं कि," BIADA के माध्यम से फतुहा में जमीन का आवंटन मिला है। सबसे ज्यादा बोली हमारे डायरेक्टर कुंदन कुमार ने लगाई है। 3 करोड़ 10 लाख रुपये में हमने फतुहा में जमीन ली है। हमारी योजना है कि अगले एक साल के भीतर वहां ग्लास, पीवीसी पैनल और जीआई चैनल्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाए।"

" इस यूनिट के शुरू होने से 100 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से 300 लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग बिहार से दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं, उन्हें अब अपने घर लौटकर रोजगार पाने का मौका मिलेगा। हमारा प्रयास है कि बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिले और वे अपने परिवार के साथ रहकर काम कर सकें।"

" यहां पर पूरी प्रक्रिया काफी पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और सभी व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। अंत में, हम माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का धन्यवाद करना चाहते हैं। उन्होंने बिहार को प्रगति की दिशा में आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं और राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है।" 

आगे वह बताते है। बिहार में  नए उद्योगों की स्थापना से न केवल राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार के 39 OBC कन्या आवासीय विद्यालयों में एडमिशन शुरू, 5 से 29 नवंबर तक करें आवेदन


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।