विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के 39 OBC कन्या आवासीय विद्यालयों में एडमिशन शुरू, 5 से 29 नवंबर तक करें आवेदन

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:36 PM (IST)

बिहार के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 5 से 29 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

OBC कन्या आवासीय विद्यालयों में एडमिशन शुरू (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

OBC कन्या आवासीय विद्यालयों में एडमिशन शुरू (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. 39 OBC कन्या आवासीय विद्यालयों में नामांकन हेतु आवेदन।

  2. 5 से 29 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी।

  3. कक्षा छह में 1560 सीटों पर होगा प्रवेश।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निशुल्क नामांकन हेतु पांच से 29 नवंबर तक आनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जमा लिया जाएगा। मंगलवार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई।

विभाग के मुताबिक अगले सत्र के लिए मुख्य रूप से कक्षा छह में सर्वाधिक 1560 सीटों पर नामांकन होगा। इसके अलावा पूर्व के सत्रों की बची हुई रिक्तियों के विरुद्ध कक्षा सात में 16, आठ में 12 और नौ में 16 सीटों पर भी नामांकन होगा। 

अगर किसी आवेदक को ऑनलाइन फार्म भरने में कोई तकनीकी कठिनाई आती है, तो वे अपने जिले या अनुमंडल के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में संपर्क कर निशुल्क सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। नामांकन सीटों संबंधी जिलावार रिक्तियों की जानकारी विभागीय की वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in/schoolmis पर उपलब्ध कराया गया है।

नामांकन प्रक्रिया एवं पात्रता

  • आवेदक के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए।
  • एक अप्रैल 2027 को कक्षा छह के लिए उम्र 10 से 13 वर्ष, सात के लिए 11 से 14 वर्ष, आठ के लिए 12 से 15 वर्ष और नौ के लिए 13 से 16 वर्ष होनी चाहिए।
  • नामांकन प्रवेश जांच परीक्षा के आधार पर होगा। इसके लिए दो घंटे की परीक्षा होगी और इसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न होंगे। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय से 20-20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • 17 जनवरी को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। पांच फरवरी को परीक्षा परिणाम जारी होगा। मेधा सूची के आधार पर 15 से 27 फरवरी तक नामांकन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार का डिजिटल हेल्थ में नया रिकॉर्ड, पटना सबसे आगे; 1.13 करोड़ से ज्यादा मरीजों का डेटा ऑनलाइन


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।