विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार राज्‍यसभा चुनाव: RLM के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम पर NDA की मुहर; क‍िनके प्रत‍ि जताया आभार

By Raman ShuklaEdited By: vyas Chandra
Published: Tue, 03 Mar 2026 04:15 PM (GMT+05:30)

Bihar Pollitics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार से राज्यसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार होंगे। एनडीए ने ...और पढ़ें

उपेंद्र कुशवाहा जाएंगे राज्‍यसभा। फाइल

उपेंद्र कुशवाहा जाएंगे राज्‍यसभा। फाइल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। Rajya Sabha Chunav: राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राज्‍यसभा चुनाव के उम्‍मीदवार होंगे। एनडीए ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। वे पांच मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे।  

रालोमो के प्रदेश प्रवक्‍ता नितिन भारती ने इसकी पुष्‍ट‍ि की है। उन्‍होंने बताया है क‍ि उन्‍हें पार्टी का आधिकारिक उम्‍मीदवार घोष‍ित किया गया है। 

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार को दोहरी खुशी मिली है। नित‍िन नवीन राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने और अब वे राज्‍यसभा में जा रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए के उम्‍मीदवार के रूप में 5 मार्च को नामांकन करेंगे। 

RLM

दिल्‍ली में मुलाकात के बाद टिकट फाइनल

बिहार से जो पांच सीटें खाली हो रही हैं, उनमें उपेंद्र कुशवाहा की सीट भी शामिल है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा काराकाट सीट से चुनाव हार गए थे। 

इसके बाद भाजपा ने अपने कोटे से उन्‍हें राज्‍यसभा भेजा था। इस बार के चुनाव में उनके नाम पर संशय की स्‍थ‍िति‍ बनी हुई थी।

चर्चा यह भी थी क‍ि भाजपा में उनकी पार्टी का विलय होगा, या फिर उन्‍हें ड्रॉप कर दिया जाएगा। हालांक‍ि शनिवार को दिल्‍ली में भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनका नाम तय माना जा रहा था।  

कैसे होगी कुशवाहा की जीत 

भले एनडीए ने उनकी उम्‍मीदवारी तय कर दी हो, लेकिन वोटों का गण‍ित आसान नहीं दिख रहा। एनडीए को पांचवीे सीट जीतने के लिए 3 विधायकों का समर्थन चाहिए होगा। 

क्‍योंकि चार 41 वोटों के हिसाब से चार सीटें तो एनडीए की तय है, लेकिन उसके बाद 38 वोट ही बचते हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग होगी या फिर कुछ और होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने नितिन नवीन को मैदान में उतारा, शिवेश कुमार पर भी जताया भरोसा

यह भी पढ़ें- कौन हैं शिवेश कुमार? नितिन नवीन के साथ बिहार से जाएंगे राज्‍यसभा; विरासत में मिली सियासत