राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने नितिन नवीन को मैदान में उतारा, शिवेश कुमार पर भी जताया भरोसा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे, आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। पटना जिले की ...और पढ़ें
HighLights
नितिन नवीन राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे।
भाजपा आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई।
पटना के बांकीपुर से कई बार विधायक रहे।
डिजिटल डेस्क, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे। इनके अलावा बिहार से शिवेश कुमार के नाम का भी एलान किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इनके नाम की घोषणा की है। बिहार में पांच सीटों पर होने वाले दो वर्षीय राज्यसभा चुनाव में दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा की गई है।

विधानसभा से राज्यसभा का सफर तय करेंगे नितिन नवीन
नितिन नवीन पटना जिला के बांकीपुर विधानसभा से विधायक चुने जाते रहे हैं। इसके साथ ही नीतीश सरकार में उन्होंने कई मंत्रालय भी संभाला है। वहीं शिवेश कुमार की बात करें तो वे विधायक रह चुके हैं। भाजपा में प्रदेश महामंत्री भी हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र हैं शिवेश
वहीं शिवेश कुमार की बात करें तो वे पूर्व आईएएस अधिकारी और केंद्रीय मंत्री रहे मुनीलाल के पुत्र हैं। मुनीलाल 1996 से 2004 तक सासाराम से भाजपा के सांसद थे।
शिवेश कुमार 2010 में अगिआंव विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए थे। वे संघ से जुड़े रहे हैं। बचपन से ही आरएसएस में सक्रिय रहने के साथ राजनीति में उनकी रुचि बढ़ती गई।
इसके बाद विधायक चुने गए। विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समित के सदस्य भी बनाए गए। भाजपा में वे अलग-अलग पदों पर रहे। राज्य सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का पद संभाला।
गौरतलब है कि बिहार से भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इसके कयासों का बाजार गर्म था। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से जिन पांच नामों की अनुशंसा की गई थी, उम्मीद थी कि उनमें से कोई होगा, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने हमेशा की तरह चौंकानेवाला फैसला लिया है।
नितिन नवीन के राज्यसभा जाने की बात कुछ हद तक तय मानी जा रही थी, लेकिन शिवेश कुमार का नाम अचानक से सामने आया है।
