कौन हैं शिवेश कुमार? नितिन नवीन के साथ बिहार से जाएंगे राज्यसभा; विरासत में मिली सियासत
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। दोनों नेताओं को ...और पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुनीलाल के पुत्र हैं शिवेश कुमार। फाइल
HighLights
नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम राज्यसभा जाएंगे।
दोनों नेताओं को राजनीतिक विरासत में मिली है सियासत।
शिवेश कुमार बिहार भाजपा के दूसरे दलित राज्यसभा सदस्य।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने नितिन नवीन के साथ शिवेश कुमार राम ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।
इन दोनों नेताओं को सियासत विरासत में मिली है। नितिन नवीन पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा तो शिवेश कुमार राम पूर्व केंद्रीय मंत्री और आईएएस अधिकारी मुनीलाल के बेटे हैं।
नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, इसलिए उनके बारे में सभी जानते हैं, लेकिन शिवेश कुमार राम आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
लोकसभा चुनाव में नहीं मिली थी जीत
शिवेश 2010 में बिहार के भोजपुर जिले की अंगियांव विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा विधायक बने थे। 2024 में छेदी पासवान की जगह सासाराम लोकसभा सीट से भाजपा ने टिकट दिया लेकिन चुनाव हार गए।
शिवेश रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की शिक्षा ले चुके हैं। वे बिहार भाजपा के इतिहास में राज्यसभा जाने वाले दूसरे दलित चेहरा हैं।
इनसे पहले कामेश्वर पासवान को राज्यसभा भेजा गया था। पटना के फतुहा निवासी कामेश्वर पासवान बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे।
सूची में रह गए पांच नाम, नहीं लगी मुहर
बिहार भाजपा इकाई की ओर से पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की सूची पिछले सप्ताह ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी। इनमें बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा, पूर्व विधायक व प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल, प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, राधामोहन शर्मा एवं झारखंड से राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के नाम शामिल थे।
इसके अलावा भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह के नाम भी खूब चर्चा में थे, लेकिन जब सूची जारी हुई तो सारी चर्चाएं धरी की धरी रह गई।
यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने नितिन नवीन को मैदान में उतारा, शिवेश कुमार पर भी जताया भरोसा
यह भी पढ़ें- बिहार राज्यसभा चुनाव: RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम पर NDA की मुहर; 5 को करेंगे नामांकन
#WATCH | Patna, Bihar | On being nominated as a Rajya Sabha candidate from Bihar, BJP leader Shivesh Kumar says, "I thank the top leadership of the party...For the first time after independence in the history of Bihar, a person from the Ravidas community is going to the Rajya… pic.twitter.com/diEfCW4KXA
— ANI (@ANI) March 3, 2026
