विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरभंगा में योगी ने कहा-बिहार में नीतीश-लालू की जोड़ी बेमेल, जल्द टूट जाएगी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 08:19 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM (IST)

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने पहले बिहार दौरे में दरभंगा पहुंचे। उन्होंने वहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य होता है लालू-नीतीश की जोड़ी को देखकर।

दरभंगा में योगी ने कहा-बिहार में नीतीश-लालू की जोड़ी बेमेल, जल्द टूट जाएगी
दरभंगा में योगी ने कहा-बिहार में नीतीश-लालू की जोड़ी बेमेल, जल्द टूट जाएगी

पटना [जेेएनएन]। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे नीतीश जी और लालू जी की बेमेल जोड़ी को देखकर बड़ा आश्चर्य होता है।

उन्होंने कहा कि जब मैं नीतीश जी -लालू जी की जोड़ी को देखता हूं तो मुझे लगता है कि 'कह रहीम कैसे निभे बेर-केर का संग'। कहा कि बड़ा आश्चर्य होता है कि कैसे निभ रहा है ये। लेकिन ये बेमेल शादी बिहार को कहां ले जा रहा है?

वे दरभंगा के राज मैदान में भाजपा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि कल नीतीश जी यहां आए थे। धरती माता ने यहां बारिश करके भले ही हमारे कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए व्यवधान पैदा कर दी, लेकिन साबित कर दिया है कि प्रकृति को भी ये बेमेल शादी बर्दाश्त नहीं। बिहार में एक सफाई अभियान चलने वाला है। 

योगी आदित्यनाथ ने बिहार के नौजवानों से सत्ता परिवर्तन का वाहक बनने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा आज बिहार के लिए आवश्यकता है। योगी ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बिहार का चयन किया है। 2020 तक बार-बार बिहार प्रवास पर आएंगे। हर जिले में तब तक जाते रहेंगे, जबतक बिहार में भाजपा की सरकार का झंडा नहीं लहरा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का तंज-बीजेपी और मीडिया को लालू जी से खास लगाव है

योगी ने कहा कि बीजेपी जल्द ही वंशीय राजनीति को देश में खत्म करेगी। तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को घेरा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कभी नीतीश कुमार की आवाज क्यों नहीं निकलती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरभंगा में संबोधन के दौरान खास बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए थे। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का ये पहला बिहार का दौरा है। 

यह भी पढ़ें: बाइक खरीदनी है तो जल्दी पहुंचे बजाज शो-रूम, मिल रहा है भारी डिस्काउंट