विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Education News: UGC-NET जून आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, PPU में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित 

Published: Thu, 21 May 2026 05:03 AM (IST)

यूजीसी-नेट जून के आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ा दी गई है, जबकि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 23 मई ...और पढ़ें

शिक्षा जगत की खबरें। फाइल फोटो

शिक्षा जगत की खबरें। फाइल फोटो

HighLights

  1. यूजीसी-नेट जून आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ी।

  2. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 23 मई की परीक्षा 27 मई को होगी।

  3. पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन हेतु छात्र की भूख हड़ताल।

जागरण संवाददाता, पटना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन तिथि 23 मई तक बढ़ा दी है। पहले 20 मई की रात 11.50 तक ही आवेदन किए जा सकते थे।

अब 23 मई को सुबह 10:00 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क का भुगतान उसी दिन रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा।

जिन छात्रों को भरे हुए आवेदन पत्र में कोई त्रुटि सुधार करना है, उनके लिए एनटीए 25 से 27 मई (रात 11:50 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in) पर करेक्शन विंडो खोलेगा।

पीपीयू में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक (सत्र 2025-29) द्वितीय सेमेस्टर की 23 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि स्थगित परीक्षा अब 27 मई को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र एवं समयानुसार आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 मई से परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर संचालित होगी।

पीयू में धरना पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच में भर्ती

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे विद्यानंद पासवान की हालत बिगड़ गई। उन्होंने इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। छात्र मांगों को लेकर पिछले छह दिनों विश्वविद्यालय परिसर में धरना पर बैठे हैं।

छात्रों ने कहा कि भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं तबीयत बिगड़ने के बाद विद्यानंद पासवान की जगह अभ्यर्थी नीतीश कुमार ने भूख हड़ताल शुरू की। नीतीश ने कहा कि तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी, जब तक मांगों पर विचार नहीं किया जाता है।

धरना में छात्रा मोना कुमारी, पूजा कुमारी, श्यामली साव, निवास कुमार, अंजनी कुमार, विशाल कुमार, राजमणि भारद्वाज, पवन कुमार, प्रीति पासवान, एआइएसएफ की शबीना खातून, शादाब, सत्यम, अमरजीत शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड के छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, सिंगल विंडो सिस्टम से तुरंत होगा समाधान

यह भी पढ़ें- बिहार में टीचर की घिनौनी करतूत: छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो, सहकर्मी के साथ नेपाल में करता था अय्याशी