विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में टीचर की घिनौनी करतूत: छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो, सहकर्मी के साथ नेपाल में करता था अय्याशी

Published: Thu, 21 May 2026 03:53 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में एक कंप्यूटर शिक्षक छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और महिला सहकर्मी के साथ नेपाल जाने ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर का टीचर पर अश्लील हरकत का आरोप। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर का टीचर पर अश्लील हरकत का आरोप। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कटरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक ने मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। जांच में यह बात सामने आई कि शिक्षक प्रीतम कुमार स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता है।

इसके साथ ही अश्लील इशारे भी करता है। यही नहीं, महिला शिक्षक को लेकर नेपाल भी जाता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षक को इसका दोषी पाया गया है। इसे देखते हुए डीपीओ स्थापना ने आरोपी टीचर से स्पष्टीकरण मांगा है।

वहीं, मामले की जानकारी के बाद महिला शिक्षक ने प्रीतम कुमार से इसे लेकर विरोध जताया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले की थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सच पाए गए आरोप

कटरा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने मामले की जांच की थी। इसमें छात्राओं के साथ अश्लील वीडियो दिखाने व हरकत करने, विद्यालय में लापरवाही और शिक्षिका के साथ बिना अनुमति नेपाल जाने जैसे आरोपों की पुष्टि हुई है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के आदेश पर बीईओ ने कटरा विद्यालय की जांच की थी। प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, छात्राओं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों से पूछताछ के बाद जांच रिपोर्ट डीपीओ स्थापना को सौंप दी गई है।

बिना सूचना के महिला शिक्षिका के साथ जाता था नेपाल

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षक विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद बिना सूचना दिए एक महिला शिक्षक के साथ नेपाल चले जाते थे। पूछताछ के दौरान संबंधित महिला शिक्षक ने भी नेपाल जाने की बात स्वीकार की।

वहीं, कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप भी जांच में सही प्रतीत हुए।

ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक बड़ी छात्राओं को गलत मंशा से अश्लील वीडियो देखने के लिए उकसाता था। गंदी बातें और आपत्तिजनक इशारे करता था।

विभागीय कार्रवाई की अनुसंशा

जांच अधिकारी ने इन आरोपों को भी सत्य पाया। जांच के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने यह भी बताया कि संबंधित शिक्षक पढ़ाई में रुचि नहीं लेता था और कक्षा अवधि में अधिकतर समय मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त रहता था।

बीईओ कटरा ने अपनी रिपोर्ट में कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है। अब शिक्षा विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखीसराय के 2 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, शॉपिंग मॉल समेत कई आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

यह भी पढ़ें- मुंगेर: जिस बेटे को मरा मान बैठे, वो 2 साल बाद जिंदा लौटा; पाकिस्तानी सीमा से हुआ बरामद