विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय के 2 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, शॉपिंग मॉल समेत कई आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

Published: Thu, 21 May 2026 03:32 AM (IST)

पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार की पहल पर लखीसराय के अभयपुर और मसूदन रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। ...और पढ़ें

अभयपुर रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो

अभयपुर रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उदय शंकर झा से बुधवार को जमालपुर में पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात कर अभयपुर एवं मसूदन रेलवे स्टेशनों के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई। इस पर रेल प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उदय शंकर झा ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोनों स्टेशनों का जल्द ही आधुनिकीकरण किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं और दोनों स्टेशनों की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया।चर्चा में अभयपुर और मसूदन रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने तथा बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उदय शंकर झा ने कहा कि स्टेशन परिसर को आधुनिक लुक देने के लिए शॉपिंग माल विकसित किए जाएंगे। साथ ही स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया को बड़ा और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे वाहनों के आवागमन में सहूलियत होगी।

उन्होंने बताया कि टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से निजात दिलाने के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक सुरक्षित आवागमन हेतु फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा।

इसके अलावा धूप और बारिश से बचाव के लिए बड़े यात्री शेड, स्वच्छ शौचालय तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने कहा कि अभयपुर और मसूदन स्टेशन क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इनके विकास से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने रेल प्रशासन के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अभयपुर और मसूदन स्टेशन आधुनिक माडल स्टेशन के रूप में अपनी नई पहचान बनाएंगे।

यह भी पढ़ें- 6 माह पूरे, वादे अधूरे... जनसुराज पार्टी ने बिहार सरकार पर बोला हमला; RJD ने JDU अध्यक्ष को दिखाया आईना 

यह भी पढ़ें- बिहार में राजस्व विभाग के 47 अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मंत्री जायसवाल ने दिया अल्टीमेटम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।