यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेजस्वी ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- आपकी अजब दोहरी नीति है...
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आपलोगों को सुशील मोदी के आरोप सही लगते हैं और हमारे आरोप गलत, यह दोहरी नीति क्यों?

पटना [जेएनएन]। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने दोनों मंत्रियों पर कब कार्रवाई करेंगे? इस पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देने के बजाए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया पर भड़कते हुए कहा कि आपलोगों की अजब दोहरी नीति है? सुशील मोदी के आरोप को सच मान लेते हैं लेकिन हमलोग जो आरोप लगाते हैं आपलोगों की हिम्मत नहीं है कि उनसे सवाल पूछ सके?
तेजस्वी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब जब लोगों ने कहा कि लालू जी खत्म हो गये वो उतनी मजबूती से उभरे हैं। उन्होंने कहा कि राजद के लगाए गए सभी आरोप सही है और अब हमलोग प्रमाणित करने को तैयार हैं। अगर आपलोगों में हिम्मत है तो इसे दिखाएं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन से हिसाब से सबकुछ किया गया है। कुछ भी गैरकानूनी नहीं है। लालूजी प्रेस कांफ्रेस अपनी बात कह चुके हैं फिर भी आपलोगों को संतुष्टि क्यों नहीं होती है? उन्होंने कहा कि आखिर हम में बार बार क्यों जवाब देना पड़ता है? हमलोग सुप्रीम कोर्ट से जीत चुके हैं और बार बार एक ही परिवार की जांच की जांच क्यों हो?
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिट्टी घोटाले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि लालू यादव परिवार पर बीजेपी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। लालू जी इसका जवाब भी दे चुके हैं। अगर किसी के पास कोई तथ्य है तो उन्हें कोर्ट में जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: लालू पर लगे आरोपों पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, सुमो ने ट्वीट कर कसा तंज
इसकेअलाावा नीतीश ने यह भी साफ़ किया कि वो लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ सरकार चला रहे हैं।इसका मतलब यह नहीं कि आरजेडी की विचारधारा उनकी पार्टी की भी विचारधारा है।
यह भी पढ़ें: भाजपा के 'शत्रु' ने ट्वीट कर PM मोदी से की गुजारिश, जाधव को वापस लाएं