Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women Reservation Bill को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 33 नहीं बल्कि इतना फीसदी होना चाहिए रिजर्वेशन

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 04:00 AM (IST)

    Women Reservation Bill उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि महिला आरक्षण 33 नहीं बल्कि 50 प्रतिशत किया जाए। इसे तुरंत लागू किया जाए। इसमें एससी-एसटी ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण रहे। अपने एक्स हैंडल पर अपना एक वीडियो टैग कर उन्होंने यह बात कही। तेजस्वी ने कहा कि ओबीसी लड़ाका वर्ग है।

    Hero Image
    महिला आरक्षण 33 की जगह 50 प्रतिशत हो और तुरंत लागू किया जाए: तेजस्वी (फाइल फोटो)

    पटना,राज्य ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि महिला आरक्षण 33 नहीं बल्कि 50 प्रतिशत किया जाए। इसे तुरंत लागू किया जाए। इसमें एससी-एसटी, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण रहे। अपने एक्स हैंडल पर अपना एक वीडियो टैग कर उन्होंने यह बात कही। तेजस्वी ने कहा कि ओबीसी लड़ाका वर्ग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी सरकार यह अच्छे से जान लें, अगर भाजपा ने देश की 60 फीसद ओबीसी आबादी का हक खाने का दु:साहस किया तो ओबीसी इनका ईंट से ईंट बजा देगा। भाजपा के लोग हमेशा से पिछड़ा विरोधी रहे हैं। वे लोग यह नहीं चाहते कि पिछड़ा व वंचित समाज की महिलाएं संसद में पहुंचें।

    यह बात महिला आरक्षण बिल में स्पष्ट तौर पर झलक रहा। इस समाज के लोगों को छलने का काम किया गया है। सभी लोग इस बात को उठा रहे। क्या वजह है कि पिछड़ा, अति पिछड़ा व अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया? ये लोग नहीं चाहते कि इस वंचित समाज की महिलाएं अपने समाज की बातें संसद में उठा सकें।