Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '...क्यों ना लें?' Tejashwi Yadav ने सदन में भाजपा की चुप्पी पर गजब अंदाज में ली चुटकी, Video

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 02:24 PM (IST)

    Tejashwi Yadav Video बिहार में एक बार फिर सियासी गलियारों में क्रेडिट की चर्चा है। तेजस्वी यादव ने विश्वासमत प्रस्ताव से पहले जो भाषण दिया वो अब वायरल हो गया है। तेजस्वी ने अपने इस ओजस्वी अंदाज से भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। वहीं राजद ने पूर्व उप मुख्यमंत्री के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा भी किया है।

    Hero Image
    '...क्यों ना लें?' Tejashwi Yadav ने सदन में भाजपा की चुप्पी पर गजब अंदाज में ली चुटकी, Video

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विश्वास मत हासिल कर लिया। इससे पहले सदन में पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने काफी ओजस्वी अंदाज में भाषण दिया था। तेजस्वी ने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा, BJP) से सवाल करते हुए नीतीश पर जमकर हमला बोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि तेजस्वी यादव के इस भाषण की कई क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। इसमें तेजस्वी अपने गजब के ओजस्वी अंदाज में सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद, RJD) ने भी अपने नेता के भाषण की वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

    राजद ने भाजपा पर साधा निशाना

    राजद ने तेजस्वी के वीडियो क्लिप को अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए एक पोस्ट लिखी है। इसमें राजद ने लिखा है कि हमारा प्रण, हमारा समर्पण, हमारा हठ, हमारी प्रतिबद्धता, हमारी राजनीति का आधार, हमारी सरकार, हमारा विभाग, हमारा मंत्री, हमारे ही प्रयास, हमारी ही योजना... जनता की आशाएं भी हमसे! जनता का आशीर्वाद भी हम हीं को! तो फिर हम क्रेडिट क्यों ना लें? जब तेजस्वी यादव ने अपनी यह भावना व्यक्त की तो भाजपाइयों ने भी अपनी चुप्पी से मौन सहमति व्यक्त किया!

    वीडियो में भाजपा से तेजस्वी पूछ रहे सवाल

    बता दें कि इस वीडियो में तेजस्वी यादव सदन में अपनी सरकार के काम का क्रेडिट लेने पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर बोल रहे हैं। वह सवाल करते हुए कहते हैं कि हम 17 महीने सरकार में थे, उस दौरान जो काम किए हैं, उनका क्रेडिट हम क्यों ना लें?

    तेजस्वी अपने सवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम भी लेते हैं। तेजस्वी सवाल करते हैं कि अब आपकी सरकार है, इस दौरान आप लोग जो भी काम करेंगे, क्या उनका क्रेडिट नहीं लेंगे? इस पर सामने से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है।

    यह भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: गुजरातियों पर टिप्पणी का मामला... तेजस्वी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया केस

    'कोई नहीं आएगा तो...' Chetan Anand के धोखे को सह नहीं पाए Tejashwi Yadav, सदन में भावुक होकर कह दी दिल की बात

    comedy show banner