Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तमाम साजिश के बाद भी झारखंड सरकार ने जीता विश्वास मत...', तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना

    तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम षड्यंत्र व साजिश के बाद भी झारखंड में महागठबंधन सरकार ने बहुमत प्राप्त कर लिया। उन्होंने चंपई सोरेन सहित महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राजद के सभी विधायकों को बधाई दी है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

    By Sunil Raj Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 05 Feb 2024 07:10 PM (IST)
    Hero Image
    'तमाम साजिश के बाद भी झारखंड सरकार ने जीता विश्वास मत...', तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना

    राज्य ब्यूरो, पटना। झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी नई सरकार के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बादल छंट गए हैं। झारखंड सरकार ने विधानसभा में विश्वासपात्र प्राप्त कर लिया है। सरकार के विश्वास मत प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झारखंड सरकार को बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने अपने एक्स मीडिया पर लिखा कि भाजपा के तमाम षड्यंत्र व साजिश के बाद भी झारखंड में महागठबंधन सरकार ने बहुमत प्राप्त कर लिया। उन्होंने चंपई सोरेन सहित महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के सभी विधायकों को बधाई दी है।

    'केंद्र की मोदी सरकार ने साजिश रची...'

    वहीं दूसरी ओर, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और चितरंजन गगन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड सरकार को अस्थिर करने जो साजिश रची वह नाकाम हो चुकी है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए ईडी जैसी जांच एजेंसी की मदद के बाद भी भाजपा कामयाब नहीं हो सकी।

    'देश में जबसे भाजपा सरकार आई है...'

    उन्होंने आगे कहा कि देश में जबसे भाजपा की सरकार आई है वह जहां भी इनकी सरकार नहीं उन प्रदेशों में जांच एजेंसियों की मदद लेकर उस सरकार को अस्थिर करने की साजिश करती है। इसके अनेक उदाहरण मौजूद हैं, लेकिन झारखंड में इनकी दाल नहीं गली।

    उन्होंने कहा कि मंदिर मस्जिद की राजनीति करने वाली और केंद्रीय एजेंसियों की मदद लेकर अस्थिरता फैलाने वाली भाजपा की सरकार को हर जगह से अब मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। यह जब-जब साजिश करेंगे उनकी साजिश इसी प्रकार असफल की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश और शाह के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे चिराग पासवान! इन 5 सीटों पर बिगाड़ सकते हैं 'खेल'

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'आज लालू यादव की हालत गंगोत्री से निकलकर...', राजद सुप्रीमो के लिए ये क्या बोल गए उपेंद्र कुशवाहा