विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'आज लालू यादव की हालत गंगोत्री से निकलकर...', राजद सुप्रीमो के लिए ये क्या बोल गए उपेंद्र कुशवाहा

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Mon, 05 Feb 2024 06:44 PM (IST)

Bihar Politics News उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू जी के साथ आज यादव समाज के भी सभी लोग नहीं ...और पढ़ें

'आज लालू यादव की हालत गंगोत्री से निकलकर...', राजद सुप्रीमो के लिए ये क्या बोल गए उपेंद्र कुशवाहा
'आज लालू यादव की हालत गंगोत्री से निकलकर...', राजद सुप्रीमो के लिए ये क्या बोल गए उपेंद्र कुशवाहा

HighLights

  1. हमारा मिशन नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना : उपेंद्र
  2. रालोजद अध्यक्ष ने पार्टी की महारैली को संबोधित किया
  3. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा -जाति नहीं, जमात की राजनीति करें

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरा एकमात्र मिशन नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। हम बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को जिताएंगे, इसका संकल्प लें। वे सोमवार को शहर के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में राष्ट्रीय लोक जनता दल की ओर से आयोजित महारैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम सभी को जात नहीं, बल्कि जमात की राजनीति करनी है। जात की राजनीति करने वालों का क्या हाल है, सभी देख रहे हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर से भी ज्यादा सम्मान और समर्थन बिहार की जनता ने लालू जी को दिया, लेकिन वे अपने परिवार को आगे बढ़ाने तक ही सीमित रह गए। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

'लालू यादव की स्थिति...'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू जी के साथ आज यादव समाज के भी सभी लोग नहीं है। उनकी स्थिति गंगोत्री से निकलकर गांव के नाला तक वाली हो गई है। कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए उनका भटकाव हो गया था। जब समझ गए तो लौट आए।

'हमने मुद्दों की राजनीति की'

रालोजद मुखिया ने कहा कि हमने मुद्दों की राजनीति की। विचारों को आगे बढ़ाया। शिक्षा सुधार का मुद्दा उठाया था। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। बीपीएससी से शिक्षक बहाल किए जा रहे हैं। हमने यह भी कहा था कि पहले से बहाल शिक्षकों की पात्रता परीक्षा तो लें। यदि पास नहीं करते तो नौकरी से बर्खास्त न करें। उनकी सेवा गैर शैक्षणिक कार्य या अन्य विभागों में लें। महारैली को पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

ये भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: नीतीश सरकार के सामने बड़ी चुनौती! बिहार जाति सर्वेक्षण पर 16 अप्रैल को होगी 'सुप्रीम' सुनवाई

ये भी पढ़ें- बिहार में फिर होगा 'खेला'? दिल्ली पहुंचे सम्राट चौधरी; नीतीश कुमार की अग्निपरीक्षा से पहले दे दिया बड़ा बयान