विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav: 'मुख्यमंत्री मुझसे बार-बार...', तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, नीतीश कुमार पर दिया क्लियर कट जवाब

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Sat, 27 Jan 2024 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2024 05:21 PM (IST)

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar बिहार की राजधानी पटना में राजद की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तोड़ी चुप्पी (जागरण)
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तोड़ी चुप्पी (जागरण)

HighLights

  1. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर चुप्पी तोड़ी है।
  2. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार मुझसे बार-बार 2005 से पहले के बारे में पूछते थे।

एएनआई, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार की राजधानी पटना में राजद की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर चुप्पी तोड़ दी। तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि सीएम नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं। 'महागठबंधन' में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री मुझसे बार-बार पूछते थे 2005 से पहले बिहार क्या था?

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे कि 2005 से पहले बिहार में क्या था? मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। अब, अधिक लोग हमारे साथ हैं। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि हो। बिहार में अभी खेल होना बाकी है।

मनोज झा ने बताया-RJD की बैठक में क्या सब हुआ

Bihar Political Crisis: राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि एक सकारात्मक बैठक हुई। कई चीजों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी मुद्दे चाहे राष्ट्रीय स्तर के हों या राज्य स्तर के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। यह विधानमंडल की बैठक थी। लालू यादव, उप मुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) सभी विधायक, सभी उपस्थित थे। हम सभी ने लालू यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

हमलोगों को पूरी तरह से धैर्य रखना है: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हम लोगों को पूरी तरह से धैर्य रखना है। कुछ विधायक ने हमें कहा है कि कल से लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रही है। तेजस्वी ने कहा जो करना है करने दीजिए हम लोग पूरी तरफ सरकार के साथ रहना है आखिरी तक कही कुछ टिप्पणी नहीं करनी है।

यह भी पढ़ें

Bihar Political Crisis: 'सब कुछ सेट हो गया है, हम बीजेपी संग सरकार बना रहे हैं', जेडीयू के दिग्गज नेता ने कर दिया बड़ा एलान

Tejashwi Yadav: नीतीश के बिना भी बन सकती है तेजस्वी की सरकार, इस समीकरण से सत्ता पर कर सकते हैं कब्जा

Nitish Kumar: नीतीश के लिए अचानक कैसे खुल गए भाजपा के दरवाजे? जानिए इसकी 'बैकडोर पॉलिटिक्स'