'ऑक्सीजन की कमी से गई बच्चों की जान', वैशाली नाव हादसे पर भड़के तेजस्वी; सरकार के सामने रखीं 10 बड़ी मांगें
तेजस्वी यादव ने राघोपुर नाव दुर्घटना के पीड़ितों के लिए सरकार से तीन डिसमिल भूमि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

राघोपुर नाव दुर्घटना: तेजस्वी यादव ने पीड़ितों के लिए की भूमि और सरकारी नौकरी की मांग
HighLights
तेजस्वी ने राघोपुर नाव दुर्घटना पीड़ितों के लिए की 10 मांगें।
पीड़ित परिवारों को तीन डिसमिल भूमि और नौकरी देने की मांग।
प्रशासनिक कुव्यवस्था, SDRF और एंबुलेंस देरी पर उठाए सवाल।
राज्य ब्यूरो, पटना। राघोपुर नाव दुर्घटना (Vaishali Boat Accident) के हवाले से राजद (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार पर उदासीनता, नीतिगत विफलता एवं प्रशासनिक कुव्यवस्था का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर जान गंवाने वाले 13 बच्चों के स्वजनों को राहत-अनुग्रह प्रदान करने और दुर्घटना के लिए दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का आग्रह किया है।
तेजस्वी की 10 डिमांड
तेजस्वी ने 10 मांगें की हैं। उसमें पीड़ित परिवार को तीन डिसमिल भूमि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग भी सम्मिलित है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। जान गंवाने वाले बच्चों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
एक्स पर इसकी सूचना साझा करते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि असहनीय दु:ख की इस घड़ी में राजद परिवार पीड़ितों के साथ है।
आरोप यह कि प्रशासन ने सूचना के बाद घटना को गंभीरता से नहीं लिया। एसडीआरएफ की टीम तीन घंटे देरी से पहुंची। फोटो शूट के लिए टीम कई घंटे नाव को अकारण घूमाती रही। एंबुलेंस देर से पहुंची, जिसमें ऑक्सीजन नहीं थी। ऑक्सीजन की कमी से पांच-छह बच्चों ने दम तोड़ दिया।
इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि सत्ता मेंं बैठे लोग मात्र चार लाख देकर जिंदगी का सौदा बंद करें। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी राघोपुर के विधायक हैं।
यह भी पढ़ें- राघोपुर में तेजस्वी यादव को लोगों ने घेरा, 'इस्तीफा दो' के लगे नारे; 13 बच्चों की मौत पर फूटा गुस्सा
यह भी पढ़ें- 'सड़कें सुनसान हुईं तो संसद आवारा हो जाएगी', चुनाव आयोग पर बरसे तेजस्वी यादव
