'सड़कें सुनसान हुईं तो संसद आवारा हो जाएगी', चुनाव आयोग पर बरसे तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर 'वोट चोरी' और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया ...और पढ़ें

तेजस्वी बोले, चुनाव लुटे गए, ज्ञानेश ... हैं, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे
HighLights
तेजस्वी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और फैसलों पर गंभीर सवाल उठाए।
लोकतंत्र बचाने हेतु जनता से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
राज्य ब्यूरो, पटना। मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरुद्ध आंदोलन के लिए दिल्ली गए राजद के कार्यकरी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ... हैं। उनका आशय वोट-चोरी से है, जिसका वे महीनों से आरोप लगा रहे।
हालांकि, उनके शब्द अब राजनीतिक मर्यादा की सीमा लांघने लगे हैं। एक-के-बाद एक किए गए उनके तीन-चार पोस्ट से यह स्पष्ट हो जाता है।
'किसने कहने पर धांधली की?'
उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं जब अपनी साख खोती हैं तब जनता सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र को जिंदा करती है। चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की, बेईमानी की, डकैती की?
उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग डर के मारे अपने पूर्व के उन्हीं नियमों और फैसलों को क्यों बदल रहा है? अगर मुख्य चुनाव आयुक्त चोर ज्ञानेश कुमार उस वक्त सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे है? या तो वे तब सही थे या अब सही हैं? इन ...ने चुनाव लूटे हैं।
तेजस्वी ने आगे कहा कि जनविश्वास का कत्ल और लोकतंत्र की हत्या की है। हम सबों के आदर्श राममनोहर लोहिया ने कहा था कि, 'सड़कें सुनसान हों तो संसद अवारा हो जाती है।'
उन्होंने कहा कि वोट चोरी से सरकारों में बैठे ... और ... लोग लाठी और गोली के बल पर सड़कों को सुनसान करने पर आमादा है, लेकिन लोहिया की पुण्यतिथि पर आबाद सड़कों से जनता ने तानाशाहों को क्रांतिकारी सलाम भेजा है। लाठियों और गोलियों के आगे ना रुकेंगे ना झुकेंगे।
