विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav Birthday 2023: तेजस्वी के जन्मदिन पर लाखों को मिला रोजगार, पिछले वर्ष भी कई युवाओं को बांटा गया था नियुक्ति पत्र

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 09 Nov 2023 09:08 AM (IST)

आज बिहार के उपमुख्यमंत्री अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बिहार भर में जश्न का माहौल देखने ...और पढ़ें

बिहार के उपमुख्यमंत्री मना रहे हैं अपना 34वां जन्मदिन
बिहार के उपमुख्यमंत्री मना रहे हैं अपना 34वां जन्मदिन

HighLights

  1. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन
  2. एक लाख 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी

डिजिटल डेस्क, पटना। आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का 34वां जन्मदिन है। राजद कार्यकर्ताओं के बीच इसको लेकर काफी खुशी देखी जा रही है। पार्टी की तरफ से आज तेजस्वी के जन्मदिन पर 34 पाउंड का केक काटा जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि तेजस्वी का जन्मदिन इस साल भी काफी खास है क्योंकि इस वर्ष भी लाखों लोगों को नौकरियां बांटी गई है। 

इस साल नवनियुक्त शिक्षकों के घर में खुशी

नीतीश कुमार ने कुछ ही दिन पहले लाखों शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया है।  बता दें कि बिहार में एक लाख 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी।

वहीं, 2 नवंबर, 2023 को प्राइमरी, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित हुई टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र बांटा गया।

पिछले साल भी तेजस्वी के जन्मदिन पर लाखों लोगों को नौकरियां मिली थीं। 2022 में तेजस्वी यादव के 33वें जन्मदिन पर सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन कराया था। 

नियुक्ति पत्र वितरण का समारोह

पंचायती राज और विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण का समारोह का आयोजन किया गया था। सीएम नीतीश ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने इस काम के लिए निर्देश दिया था। 

पिछलए साल, अलग-अलग विभागों में चयनित हुए अभ्यर्थियों को इस मौके पर नियुक्ति पत्र बाटें गए थे। इससे लाखों लोगों को फायदा हुआ था। वहीं, पिछले साल तेजस्वी ने भाजपा से अपने जन्मदिन पर उपहार के रूप में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने तक की मांग कर दी थी।

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज, काटा जाएगा 34 पाउंड का केक, राजद कार्यालय में बड़े समारोह की हो रही तैयारी

यह भी पढ़ें- तेजस्वी के जन्म दिन पर मिली नौकरियां, लालू के बर्थडे पर सीएम नीतीश ने दिया था ये खास तोहफा