विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar politics: तेजस्वी के जन्म दिन पर मिली नौकरियां, लालू के बर्थडे पर सीएम नीतीश ने दिया था ये खास तोहफा

By Jagran NewsEdited By: Rahul Kumar
Published: Wed, 09 Nov 2022 06:32 PM (IST)

Bihar Politics तेजस्वी यादव के 33वें जन्मदिन पर सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन कराया। पांच ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीष कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी। जागरण आर्कइव
मुख्यमंत्री नीतीष कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी। जागरण आर्कइव

राज्य ब्यूरो, पटना। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्म दिन पर उपहार की चर्चा चली तो राजनीतिक गलियारे में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के जन्म दिन पर पांच साल पहले गंगा नदी पर बने दो पुलों के उदघाटन को याद किया जाने लगा। संयोग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही दोनों आयोजनों में मुख्य भूमिका में थे।बुधवार को यहां आयोजित समारोह में पंचायती राज और विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण का समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा- मैंने ही तेजस्वी के जन्म दिन के अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया था।  

पांच साल पहले मिले थे पुल

यह महागठबंधन की पहली राज्य सरकार का कार्यकाल था।11 जून 2017 को लालू प्रसाद का 70 वां जन्म दिन था। उसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना-सोनपुर के बीच जेपी सेतु के साथ आरा-छपरा के बीच बने पुल का उद्घाटन किया।तेजस्वी यादव उन दिनों उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे। समारोह में लालू प्रसाद भी उपस्थित थे। बताया गया कि ये दोनों पुल उनके जन्म दिन पर राज्य की जनता को उपहार के रूप में दिया जा रहा है। जेपी सेतु का निर्माण 2003 में शुरू हुआ था। वे उस समय रेल मंत्री थे। पुल के निर्माण के लिए लालू ने नीतीश और तेजस्वी को धन्यवाद भी दिया था।

11 जून को मना था 75 वां जन्म दिन

इस साल कई साल बाद लालू प्रसाद ने पटना में अपना 75 वां जन्म दिन मनाया था। उस मौके पर उन्होंने राजद के प्रदेश कार्यालय को उपहार में लोहिया-कर्पूरी पुस्तकालय दिया। राजद की जिला इकाइयों को निर्देश दिया गया था कि पार्टी अध्यक्ष के जन्म दिन पर गरीबों को स्वादिष्ट भोजन कराएं। 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं की ओर से पटना में लगाए गए पोस्टरों में लालू प्रसाद को भगवान बताया गया था।