Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: नीतीश के 4 नेता करेंगे 'खेला'? तेजस्वी ने दिया बड़ा हिंट; मीडिया से कहा- मेरी बात समझिए...

    Updated: Wed, 25 Dec 2024 02:42 PM (IST)

    बिहार में एक बार फिर सियासी पारा हाई है। तेजस्वी यादव के एक बयान से नया सियासी बवंडर आ चुका है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बिहार में नीतीश सरकार पर बीजेपी का नियंत्रण है। बिहार की सरकार दिल्ली से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चला रहे हैं। सीएमओ भाजपा चला रही है।

    Hero Image
    नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा है कि इस समय राज्य के मुख्यमंत्री सचिवालय पर पूरी तरह भाजपा (BJP) का नियंत्रण है। भाजपा ही सरकार चला रही है।

    मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने इस प्रश्न का कोई उत्तर नहीं दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भाजपा से नाराज चल रहे हैं।

    इस प्रश्न पर उन्होंने कहा- "आप मेरी बात समझिए। सीएमओ भाजपा चला रही है। सरकार पर पूरी तरह भाजपा का नियंत्रण है। गृह मंत्री अमित शाह बिहार सरकार चला रहे हैं। जदयू के चार नेता हैं। दो दिल्ली में और दो पटना में भाजपा के संपर्क में हैं।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों को राजद से जोड़ें: तेजस्वी

    विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने नेताओं-कार्यकर्ताओं से कहा है कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्ग के लोगों को राजद से जोड़ें। महिलाओं को प्राथमिकता दें। प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठक में नहीं आए।

    तेजस्वी ने कहा कि एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को हर हाल में हासिल करना है। शोषित, वंचित, पीड़ित, दलित, आदिवासी, किसान, मजदूर, नौजवान के साथ-साथ महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाना है।

    तेजस्वी ने फिर दोहराए अपने वादे

    तेजस्वी ने कहा कि ढाई हजार रुपये की माई-बहिन मान योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1500 करने जैसी दल की घोषणा को जनता के बीच पहुंचाएं। युवाओं के बीच नौकरी और रोजगार तथा छात्रों की समस्याओं को जन अभियान के रूप में हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लें।

    सदस्य बनने वालों को महागठबंधन सरकार की 17 महीने की उपलब्धि एवं उसमें राजद की भूमिका की चर्चा करें। संगठन की मजबूती के लिए हम सभी को गंभीरता दिखानी होगी। ईमानदारी और समन्वय के साथ काम करना होगा।

    'किसी वर्ग का आदमी न छूटे'

    तेजस्वी ने कहा कि सदस्यता अभियान में एक बूथ पर 10 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। प्रयास करें कि इसमें किसी वर्ग का आदमी न छूटे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य बनता है, वह पूरी मजबूती के साथ अपनी पहचान और उपस्थिति हर जगह दर्ज कराएं।

    समीक्षा बैठक से पहले समाज सुधारक, गांधीवादी शिक्षक एवं लेखक शाने गुरू सदाशिव शाने की जयंती समारोह मनाया गया। तेजस्वी के अलावा पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

    ये भी पढ़ें- Rajendra Arlekar: आर्लेकर के बिहार से ट्रांसफर के पीछे KK Pathak? अब सामने आ गई पूरी INSIDE STORY

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: चुनाव से पहले मांझी ने CM नीतीश के सामने रख दिया नया प्रस्ताव, खुलकर बताई आगे की प्लानिंग

    comedy show banner
    comedy show banner