Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बोले- इनके भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरीं; पुल के पिलर उतने ही सतही

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 03:12 PM (IST)

    Tejashwi Yadav बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर भ्रष्टाचार का आरोप नगाया है। दरअसल भागलपुर में एक और पुल के गिरने को लेकर राजद नेता हमला बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भी प्रदेश सरकार पर अटैक किया था।

    Hero Image
    नेता प्रतिपक्ष बोले, भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी, पुल के पिलर उतने ही सतही

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बरसात के बीच दर्जनों पुल ध्वस्त हो चुके हैं। जिसे लेकर बिहार का विपक्ष लगातार राज्य की नीतीश सरकार पर हमलावर है। इस बीच भागलपुर में एक पुल और ध्वस्त हो गया।

    जिसके बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार को घेरा और कहा कि बिहार में नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी, पुल के पिलर उतने ही सतही।

    दुबई में छुट्टियां मना रहे तेजस्वी

    तेजस्वी यादव इन दिनों परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन इन्हीं छुट्टियों के बीच वे सरकार पर हमला करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ रहे।

    गुरुवार को उन्होंने बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। अब उन्होंने पुल ध्वस्त होने की घटना को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ तेवर दिखाए हैं।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के शासन में भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी हैं, पुल के पिलर उतने ही सतही। इसलिए विगत 2-3 महीनों में ही हजारों करोड़ की लागत से निर्मित एवं निर्माणाधीन सैकड़ों पुल-पुलिया और मेगा ब्रिज भरभराकर गिर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि बावजूद मजाल है आपने मुख्यमंत्री का इन गिरते पुलों के भ्रष्टाचार पर कभी कोई बयान सुना हो अथवा उन्होंने बड़ी भ्रष्टाचार रूपी व्हेल मछली पर कभी कोई कार्रवाई की हो? आखिर करेंगे भी कैसे? उन छोटी मचलती मछलियों को खिला-पिलाकर व्हेल उन्होंने ही बनाया है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'राम नाम सत्य है...', दुबई में बैठे तेजस्वी ने नीतीश कुमार की बढ़ाई टेंशन

    Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर बरसे BJP प्रवक्ता, कहा- 10वीं फेल आदमी समीक्षा बैठक के मायने नहीं समझ सकता

    comedy show banner
    comedy show banner