Move to Jagran APP

Bihar Politics: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर 'शायर' बने लालू यादव, तेजस्वी ने BJP के खिलाफ निकाली भड़ास

Arvind Kejriwal Arrest दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जांच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों की आड़ और पुरजोर मदद से चुनाव लड़ना चाहती है।

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar Published: Fri, 22 Mar 2024 07:58 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 08:13 AM (IST)
Bihar Politics: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर 'शायर' बने लालू यादव, तेजस्वी ने BJP के खिलाफ निकाली भड़ास
तेजस्वी यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi:  इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संयोजक रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार रात करीब नौ बजे भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिए गए। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब बिहार से भी नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

loksabha election banner

तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी से साफ जाहिर है कि विपक्ष से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाय बीजेपी जांच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों की आड़ और पुरजोर मदद से चुनाव लड़ना चाहती है।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राजनैतिक, लोकतांत्रिक व संवैधानिक नैतिकता एवं मर्यादाओं को NDA सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोप दिया है। हम सभी मजबूती से दिल्ली के लोगों की अति लोकप्रिय सरकार के साथ खड़े हैं। जैसा की हम सब ने पटना व मुंबई से खुल कर ऐलान किया था -हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ कर जीतने वाले लोग हैं।

लालू यादव बने शायर

वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लालू यादव (Lalu Yadav) ने शायराना अंदाज में बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा हार के डर में गिरफ्तार ये लाचार मोदी सरकार लोकतंत्र को तार तार करती आई है और करती रहेगी। इनका जाना एकदम तय है , इसलिए इनमें इतना भय है।

यह भी पढ़ें

Pappu Yadav: 'पप्पू जी ये सब यहां नहीं चलेगा...', कांग्रेस में शामिल होते ही बाहुबली को लगी फटकार; वजह आई सामने

BPSC Paper Leak 2024: पेपर लीक कांड में खुल गई कुंडली; पढ़ लीजिए सभी आरोपियों के नाम; कई लड़कियां भी शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.