तेजस्वी बोले- तस्करी नेटवर्क चला रहे RSS को क्यों नहीं आतंकी संगठन घोषित किया जाए
तेजस्वी यादव ने आरएसएस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और गोला-बारूद की अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया है।

तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)
HighLights
तेजस्वी यादव ने आरएसएस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
बिहार में आरएसएस से जुड़े लोगों से 44,000 कारतूस जब्त।
गोला-बारूद की अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का दावा।
राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आतंकवाद को प्रश्रय देने का आरोप लगाया है।
तस्वीर में कुछ स्वयंसेवक दिख रहे, उनमें से तीन के चेहरे पर घेरा बनाते हुए तेजस्वी ने उन्हें आतंक-सरीखी गतिविधियों में संलिप्त करार दिया है।
हालांकि, वे अपने आरोपों के आधार में कोई पुष्ट साक्ष्य नहीं दे रहे। दैनिक जागरण पोस्ट तस्वीर की पुष्टि भी नहीं कर रहा। तेजस्वी ने लिखा है कि बिहार में आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 44000 कारतूस पकड़े गए हैं।
-1793891228302.webp)
ये लोग गोला-बारूद के अंतरराज्यीय तस्करी के एक खतरनाक नेटवर्क से जुड़े हैं। क्या आरएसएस के ये ... देशभर में धमाके करने का षड्यंत्र रच रहे थे?
आरएसएस से जुड़े तस्करी नेटवर्क के इन लोगों से ही 44000 कारतूस पकड़े जाने के बाद भी क्या आरएसएस को आतंकवादी संगठन घोषित नहीं कर देना चाहिए?
यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता खुद करे अपनी रक्षा