विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 साल की नौकरी और 3.28 करोड़ की संपत्ति: बिहार में इंजीनियर के ठिकानों से मिले 12 बैंक खाते, अब खुलेंगे लॉकर

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:04 PM (IST)

विशेष निगरानी इकाई ने पथ निर्माण अंचल के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार को नोटिस भेजा है।

इंजीनियर विजय कुमार। (वीडियो ग्रैब)

इंजीनियर विजय कुमार। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. एसवीयू ने इंजीनियर विजय कुमार को बैंक लॉकर खोलने का नोटिस भेजा।

  2. छापेमारी में 3.28 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति मिली।

  3. इंजीनियर की पत्नी ने छापेमारी के दौरान 8.5 लाख रुपये फेंके।

राज्य ब्यूरो, पटना। सहरसा के पथ निर्माण अंचल के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की छापामारी के बाद अब जांच एजेंसी ने उन्हें नोटिस भेजा है।

एसवीयू की जांच में इंजीनियर के पास दो बैंक लॉकर होने की भी जानकारी मिली है। यह बैंक लॉकर नियमानुसार इंजीनियर की उपिस्थति में ही बैंक प्रबंधन के स्तर से खोला जाएगा।

इसी लॉकर को खोलने के समय उपिस्थत रहने के लिए इंजीनियर को नोटिस भेजी गई है। इसके अलावा उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए भी बुलाया जाएगा। बुधवार को हुई छापेमारी में इंजीनियर विजय कुमार के पास आय से तीन करोड़ 28 लाख से अधिक संपत्ति पाई गई है।

इंजीनियर के ठिकानों से तलाशी में जांच एजेंसी को एक दर्जन से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है। यह खाते अलग-अलग निजी बैंकों में हैं।

इन खातों में सवा करोड़ से अधिक राशि जमा होने का सत्यापन किया गया है। अब जांच एजेंसी इन खातों में जमा राशि के लेन-देन का ब्योरा निकाल रही है।

कब और किन खातों से इंजीनियर और उनकी पत्नी के खातों में मोटी राशि जमा की गई। इन खातों और उनके खाताधारकों के भी नाम-पता आदि का सत्यापन किया जाएगा।

22 साल की नौकरी में सवा तीन करोड़ की काली कमाई

इंजीनियर विजय कुमार करीब 22 साल से सरकारी सेवा में हैं। इस दौरान वह पटना, गया, सहरसा आदि जिलों में तैनात रहे हैं।

इन जगहों पर तैनाती के दौरान उनके बैंक खातों में कितनी राशि जमा हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। पटना के गोला रोड और दानापुर में मिले भूखंडों और बहुमंजिला भवनों का वास्तविक मूल्यांकन भी निबंधन विभाग की मदद से किया जा रहा है।

मालूम हो कि बुधवार को छापेमारी के दौरान इंजीनियर के आवास से 31 लाख से अधिक नकद भी मिला था। इसके अलावा उनकी पत्नी ने छापेमारी के समय करीब साढ़े आठ लाख रुपये घर से बाहर फेंक दिए थे जिसे जांच टीम ने बाद में बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें- बिहार में छापामारी के दौरान इंजीनियर की पत्नी ने घर के पीछे फेंका नोटों से भरा बैग, SVU ने बरामद किए 31 लाख रुपये कैश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।