यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushil Modi को नहीं है नीतीश कुमार पर भरोसा! JDU को दे दी नया 'सरदार' चुनने की सलाह, BJP नेता को सता रहा ये डर
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। सुशील मोदी ने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Sushil Modi On Nitish Kumar पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने जदयू से आग्रह किया है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह किसी और को विधायक दल का नेता चुने। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। सुशील मोदी ने कहा कि उनके शब्दों, संकेतों और सार्वजनिक व्यवहार से महिलाओं को लज्जित-अपमानित करने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले दिनों विधान मंडल के दोनों सदनों में प्रजनन दर रोकने की चर्चा करते हुए ऐसी भाषा का प्रयोग किया, जिससे महिला सदस्य अपमानित महसूस कर रो पड़ी थीं। अपने अमर्यादित वक्तव्य के कारण नीतीश कुमार ने जीवन में पहली बार बिना शर्त क्षमा याचना की थी।
'...कोई बड़ी घटना हो सकती है'
राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, "इससे पहले वे (नीतीश कुमार) भाजपा की महिला विधायक निकी हेम्ब्रम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं।" मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की इस स्थिति को देखते हुए जदयू को अब नया नेता चुन लेना चाहिए। अन्यथा एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से महिलाओं के अपमान की कोई बड़ी घटना हो सकती है।
सुशील मोदी ने की थी बड़ी भविष्यवाणी
बता दें कि सुशील मोदी ने बीते दिनों जदयू को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी भी की थी। इंडी गठबंधन की चौथी बैठक के बाद सुशील मोदी ने कहा था कि अब जल्द ही ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है।
सुशील मोदी ने कहा था कि आईएनडीआईए की बैठक में झटका खाने के तुरंत बाद जदयू (JDU) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक एक साथ बुलाने की घोषणा कर बड़े बदलाव का संकेत दिया है। संगठन के भीतर हताशा बढ़ी है।
