जींस पहनकर क्लास में आए और कुर्सी पर पैर रखकर सो गए 'मास्टर साहब', बिहार शिक्षा मंत्री के निर्देश पर सस्पेंड
सुपौल के जीवछपुर स्थित एक विद्यालय में जींस पहनकर कक्षा में सो रहे विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
-1793463406971_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
सुपौल में जींस पहनकर कक्षा में सो रहे शिक्षक निलंबित.
विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार पर लापरवाही का आरोप सही.
शिक्षा मंत्री के त्वरित निर्देश पर हुई यह कार्रवाई.
राज्य ब्यूरो, पटना। सुपौल जिले के जीवछपुर स्थित उत्क्रमित बालक मध्य विद्यालय में कक्षा में जींस पहनकर आए और सोते हुए पाए गए विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद सुपौल के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच कराई जिसमें आरोप सही निकला।
निलंबित शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा। जांच में पाया गया कि विशिष्ट शिक्षक क्लास रूम के अंदर कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे।
लापरवाही पर कार्रवाई
इस दौरान वे जींस पैंट भी पहने हुए थे। बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनका सोना शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति लापरवाही है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार शिक्षक का आचरण छात्रों के हितों के विरुद्ध और सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्राविधानों का उल्लंघन है।
इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए अनुशासनिक प्राधिकार ने निलंबन का निर्णय लिया। यह कार्रवाई बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधित) नियमावली, 2024 के प्राविधानों के तहत की गई है।
यह भी पढ़ें- सुपौल के स्कूलों में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, डीजे-डिस्को पर भी प्रतिबंध