विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में महंगाई का वार: 1 दिसंबर से बढ़ जाएंगे सुधा दूध के दाम, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेगी कीमत

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:27 PM (IST)

बिहार में 1 दिसंबर से सुधा दूध महंगा हो जाएगा, प्रति लीटर 4 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। पशु चारे की बढ़ती लागत और किसानों से कच्चे दूध की खरीद मूल्य में वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है।

सुधा दूध। फाइल फोटो

सुधा दूध। फाइल फोटो

HighLights

  1. 1 दिसंबर से सुधा दूध की कीमतें बढ़ेंगी।

  2. प्रति लीटर दूध 3 से 4 रुपये महंगा होगा।

  3. पशु चारा और ईंधन लागत वृद्धि मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में सुधा दूध पीने वाले उपभोक्ताओं को एक दिसंबर से दूध के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। काम्फेड ने पाउच दूध की कीमतों में तीन से चार रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

नई दरें एक दिसंबर से लागू होंगी। इसके तहत सुधा गोल्ड, सुधा शक्ति और सुधा काउ मिल्क की कीमतें बढ़ाई गई हैं। नई दरों के अनुसार, सुधा गोल्ड का आधा लीटर का पैकेट अब 37 रुपये और एक लीटर का पैकेट 72 रुपये में मिलेगा।

इसी तरह सुधा शक्ति का आधा लीटर का पैकेट 33 रुपये और एक लीटर का 64 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, सुधा काउ मिल्क के आधा लीटर पैकेट की कीमत 32 रुपये और एक लीटर पैकेट की कीमत 62 रुपये होगी।

दुग्ध उत्पादन की बढ़ी लागत 

काम्फेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पशु चारा, खल्ली, भूसा और दाना की कीमतों में लगातार वृद्धि से दुग्ध उत्पादक किसानों की लागत बढ़ गई है।

किसानों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण स्तर पर उनसे खरीदे जाने वाले कच्चे दूध की कीमत में 2.26 रुपये प्रति किलोग्राम तक की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी एक दिसंबर से प्रभावी होगी।

कच्चे दूध की खरीद कीमत बढ़ने के साथ ही ईंधन, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च में वृद्धि को भी दूध की नई कीमतों का कारण बताया गया है। इसके अलावा सुधा ने खुदरा विक्रेताओं का मार्जिन भी बढ़ाया है।

पाउच दूध की बिक्री पर अब उन्हें प्रति लीटर 2.40 रुपये के बजाय 2.60 रुपये मिलेंगे। काम्फेड ने उपभोक्ताओं से नई दरों के निर्धारण में सहयोग की अपेक्षा जताई है।

नई दरें (1 दिसंबर से)

दूध की श्रेणी आधा लीटर (₹) एक लीटर (₹)
सुधा गोल्ड 37 72
सुधा शक्ति 33 64
सुधा काउ मिल्क 32 62

 

यह भी पढ़ें- पटना में बोतलबंद पानी पर खाद्य विभाग का छापा: बिना FSSAI नंबर बिक रहा था स्टॉक, 30000 का माल जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।