विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर मेला: अब व्हाट्सएप बनेगा डिजिटल गाइड, चैट पर मिलेंगे हर सवालों के जवाब

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:00 PM (IST)

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। व्हाट्सएप, क्यूआर कोड और मोबाइल ऐप के जरिए मेले से जुड़ी सभी सुविधाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आसानी से मिलेगी।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मेले की जानकारी अब व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश से।

  2. क्यूआर कोड स्कैन कर 'सोनपुर मेला मित्र' से जुड़ें।

  3. सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाजार, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा की जानकारी उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, पटना। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

मेले में कहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं, किस बाजार में क्या मिलेगा और पार्किंग से लेकर चिकित्सा सुविधा तक कहां उपलब्ध है, इन सभी सवालों का जवाब अब मोबाइल पर मिलेगा।

वाट्सएप पर ही एक संदेश भेजकर या बोलकर मेले से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकेगी। सुविधा का लाभ लेने के लिए आगंतुक व्हाट्सएप नंबर 91 94300 22220 पर संदेश जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं, मेले में लगे पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके भी सोनपुर मेला मित्र से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा मेले की आधिकारिक वेबसाइट sonepurmela.in और गूगल प्ले स्टोर पर मोबाइल एप उपलब्ध है।

मेले में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए जरूरी सुविधाओं की जानकारी भी डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध हेागी। सोनपुर मेला मित्र के जरिए आगंतुक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों और उनके आयोजन की समय-सारणी जान सकेंगे।

मेले में लगे हस्तशिल्प, खान-पान और विभिन्न बाजारों के स्टॉल की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। पहली बार मेले में आने वाले पर्यटकों, बुजुर्गों और परिवार के साथ पहुंचने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था काफी मददगार साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सोनपुर मेले में बरस रहा पैसा: 5.78 लाख तक बिके घोड़े, 370 बकरियों और 17 कुत्तों की भी हुई खरीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।