विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में हलचल, ₹1.93 लाख किलो पहुंचा सिल्वर, इस धनतेरस कितने में मिलेगा सिक्का

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:59 PM (IST)

Silver Price Today: पाटलीपुत्र सर्राफा संघ ने 5 नवंबर 2026 के लिए चांदी के नए रेट जारी किए हैं, जिसमें ...और पढ़ें

9999 और 9900 सिल्वर का ताजा भाव

9999 और 9900 सिल्वर का ताजा भाव

HighLights

  1. पाटलीपुत्र सर्राफा संघ ने जारी किए चांदी के नए रेट।

  2. 9999 शुद्धता वाली चांदी 1,93,000 रुपये प्रति किलोग्राम।

  3. चांदी के सिक्कों और आभूषणों के भी रेट हुए जारी।

जागरण संवाददाता, पटना। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। अगर आप चांदी के सिक्के खरीदने की योजना बना रहे हैं या आज का सिल्वर रेट जानना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पाटलीपुत्र सर्राफा संघ की ओर से 5 नवंबर 2026 को चांदी के नए रेट जारी किए गए हैं।

इसके मुताबिक, 9999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1,93,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 9900 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1,91,000 रुपये प्रति किलो है।

9999 और 9900 सिल्वर का ताजा भाव

सर्राफा संघ की रेट लिस्ट के अनुसार, 9999 शुद्धता वाली चांदी का रेट 1,93,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं, 9900 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1,91,000 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। इस हिसाब से दोनों की कीमतों में 2,000 रुपये प्रति किलो का अंतर है।

925 और 800 सिल्वर का क्या है रेट?

आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाली 925 शुद्धता की चांदी की बिक्री दर 190 रुपये प्रति ग्राम है। इसकी खरीद दर 186 रुपये प्रति ग्राम है।

वहीं, 800 शुद्धता वाली चांदी की बिक्री दर 174 रुपये और खरीद दर 168 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा सिल्वर ऑर्नामेंट की बिक्री दर 161 रुपये प्रति ग्राम और खरीद दर 156 रुपये प्रति ग्राम है।

कितने रुपये में मिलेगा चांदी का सिक्का?

अगर आप चांदी का सिक्का खरीदना चाहते हैं तो उसकी कीमत उसके वजन और शुद्धता पर निर्भर करेगी। उदाहरण के लिए, 10 ग्राम के 999 शुद्धता वाले सिक्के की मूल चांदी कीमत करीब 1,930 रुपये होगी।

हालांकि, सिक्के पर मेकिंग चार्ज, विक्रेता का प्रीमियम और लागू जीएसटी जुड़ने के बाद इसकी अंतिम कीमत बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट जान चौंक जाएंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।