विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शिशुपाल की तरह गिनी जा रही थीं 100 गलतियां, सीमा पार हुई तो...' अनंत सिंह पर JDU विधायक श्याम रजक का तंज

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:21 PM (IST)

JDU विधायक श्याम रजक ने अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है।

विधायक श्याम रजक और अनंत सिंह। (फाइल फोटो)

विधायक श्याम रजक और अनंत सिंह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. JDU ने अनंत सिंह, नीलम देवी को 6 साल के लिए निकाला।

  2. पार्टी ने अनंत सिंह की विधायकी समाप्त करने की मांग की।

  3. श्याम रजक ने कार्रवाई को शिशुपाल के अपराधों से जोड़ा।

डिजिटल डेस्क, पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी पर कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए दोनों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इसके साथ ही पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को औपचारिक पत्र भेजकर अनंत सिंह की विधायकी समाप्त करने की मांग भी की है।

इसी मामले पर जेडीयू विधायक श्याम रजक ने बयान दिया है। श्याम रजक ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल के 100 अपराधों को क्षमा करने के बाद दंड दिया था।

ठीक उसी तरह पार्टी नेतृत्व भी अनंत सिंह की अनुशासनहीनता और गलतियों को लंबे समय से परख रहा था। जब उनकी भी 100 गलतियों की सीमा पार हो गई, तब शीर्ष नेतृत्व ने समीक्षा के बाद यह एक्शन लिया।

विधायक बने रहने का कोई औचित्य नहीं

श्याम रजक ने स्पष्ट किया कि जब कोई नेता पार्टी का प्राथमिक सदस्य ही नहीं रहा, तो उसके विधायक बने रहने का कोई औचित्य नहीं बनता।

उन्होंने कहा कि पार्टी किसी दबाव या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेती, बल्कि उचित समय पर विचार-विमर्श के बाद ही ऐसी कार्रवाई करती है। लगातार मर्यादाओं का उल्लंघन करने के कारण ही दोनों नेताओं को निष्कासन का सामना करना पड़ा है।

आपको बता दें, एमएलसी चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से अलग जाकर जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर प्रचार किया था और जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था। इसी वजह से पार्टी ने अनंत सिंह पर कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायक पद से भी हटेंगे!

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, उधर अनंत सिंह पर JDU का एक्शन; आधे घंटे की मुलाकात ने खींचा ध्यान