विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, उधर अनंत सिंह पर JDU का एक्शन; आधे घंटे की मुलाकात ने खींचा ध्यान

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:44 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात जदयू विधायक अनंत सिंह को 6 साल ...और पढ़ें

ललन सिंंह को उनके आवास छोड़ने के बाद लौटते नीतीश कुमार। वीड‍ियो ग्रैब

ललन सिंंह को उनके आवास छोड़ने के बाद लौटते नीतीश कुमार। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

  2. यह भेंट अनंत सिंह के निष्कासन के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हुई।

  3. अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार की शाम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की।

इस मुलाकात को वैसे तो औपचारिक मुलाकात बताया गया पर राजनीतिक गलियारे में इसकी खूब चर्चा रही। मुलाकात के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।

अनंत सिंह पर कार्रवाई के बीच मुलाकात की चर्चा 

विधान परिषद चुनाव के दौरान जदयू विधायक अनंत सिंह के पार्टी विरोधी तेवर पर शनिवार को हुई कार्रवाई को लेकर गर्म राजनीति के दौरान ललन सिंह ने नीतीश कुमार से भेंट की।

चुनाव के दौरान अनंत सिंह को समझाने का जिम्मा ललन सिंह को सौंपा गया था पर वह नहीं माने। ललन सिंह ने अनंत से बात भी की थी।

नीतीश के आवास सात सर्कुलर रोड पर ललन सिंह लगभग आधा घंटे तक रहे। इसके बाद नीतीश कुमार भी ललन सिंह को छोड़ने उनके आवास तक गए।

6 साल के लिए निष्‍कासित किए गए अनंत स‍िंह 

इधर नीतीश जहां ललन सिंह को उनके आवास तक छोड़ने गए इस बीच ही जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बड़ा एक्‍शन ले लिया। उनकी प्राथम‍िक सदस्‍यता रद करने के साथ 6 साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया।  

इसके साथ ही उनकी विधानसभा सदस्‍यता रद करने की अनुशंसा भी विधानसभा अध्‍यक्ष से की गई है। अब गेंद विधानसभा अध्‍यक्ष के पाले में है।  

बहरहाल विधान परिषद चुनाव के प्रचार से लेकर उसके एक दिन बाद तक अनंत सिंह पूरी चर्चा में रहे। उनके आवास पर जश्‍न की तैयारी भी चल रही है।  

यह भी पढ़ें- बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायक पद से भी हटेंगे!