विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायक पद से भी हटेंगे!

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:17 PM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने पर जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी ...और पढ़ें

अनंत सिंंह को जदयू ने किया निष्‍कासित। फाइल

अनंत सिंंह को जदयू ने किया निष्‍कासित। फाइल

HighLights

  1. अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी जदयू से निष्कासित।

  2. विधान परिषद चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कार्रवाई।

  3. अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार और बयानबाजी करना मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को महंगा पड़ गया है।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा भी विधानसभा अध्यक्ष से की गई है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने के कारण अनंत सिंह पर कार्रवाई की गई है।

पार्टी का आरोप है कि अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी के विरोध में प्रचार किया और दूसरे दल के प्रत्याशी का समर्थन किया।

इसी आधार पर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी विधानसभा अध्यक्ष से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता अविलंब समाप्त करने की अनुशंसा करती है।

जदयू ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के खिलाफ भी कार्रवाई की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें भी छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

JDU

जन सुराज प्रत्‍याशी के पक्ष में अनंत स‍िंह ने क‍िया था प्रचार

विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह और जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच तल्खी सामने आई थी। अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार का समर्थन किया था।

इसके बाद से ही जदयू में उनके खिलाफ कार्रवाई की अटकलें लगाई जा रही थीं। पार्टी के इस फैसले के बाद अब अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर आगे की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें- JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह की विधायकी पर नजर, शरद यादव के मामले से कैसे जुड़ता है घटनाक्रम?

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह पर अब एक्शन लेगा JDU? नीरज कुमार बोले- तबीयत खराब कर देगी पार्टी