विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में सजेगा भव्य शॉपिंग फेस्टिवल: 23 से 31 जनवरी तक मिलेगी भारी छूट, एंट्री रहेगी बिल्कुल फ्री

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:29 AM (IST)

पटना में 23 से 31 जनवरी 2027 तक एक भव्य शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित होगा, जिसमें बिहार की कला, संस्कृति और स्थानीय स्वाद का संगम देखने को मिलेगा। 

पटना में सजेगा भव्य शॉपिंग फेस्टिवल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पटना में सजेगा भव्य शॉपिंग फेस्टिवल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. 23 से 31 जनवरी 2027 तक पटना में आयोजन।

  2. बिहार की कला, संस्कृति, पारंपरिक स्वाद का संगम।

  3. हस्तशिल्प, जीआइ उत्पादों पर भारी छूट, मुफ्त प्रवेश।

जागरण संवाददाता, पटना। खरीदारी के साथ बिहार की कला, संस्कृति और स्थानीय स्वाद का भी संगम होगा। राजधानी में 23 से 31 जनवरी 2027 तक पटना शापिंग फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी है। 

बापू सभागार और जेपी गंगा पथ पर लगने वाले इस फेस्टिवल में बाजार की रौनक के बीच प्रदेश की पारंपरिक कला और हुनर की झलक भी देखने को मिलेगी। 

उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन का मौका

नगर निगम की योजना के अनुसार, फेस्टिवल में बिहार के हस्तशिल्प, हथकरघा, जीआइ उत्पाद और स्थानीय उद्यमियों के सामानों के स्टाल लगाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों को भी अपने उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन का मौका मिलेगा। 

खान-पान के स्टाल पर बिहार के पारंपरिक व्यंजनों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों के स्थानीय स्वाद का आनंद लिया जा सकेगा। खुदरा दुकानों और बड़े ब्रांडों की ओर से विशेष छूट और आफर भी दिए जाएंगे। 

संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

फेस्टिवल केवल खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा। लोगों के मनोरंजन के लिए संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों और परिवारों के लिए कार्यशालाएं और दूसरी गतिविधियां भी होंगी। प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी तैयारी है। 

खास बात यह है कि सामान्य बाजार और खरीदारी वाले क्षेत्रों में आम लोगों का प्रवेश निश्शुल्क और खुला रखने की योजना है। टिकट की व्यवस्था केवल किसी विशेष प्रीमियम गतिविधि के लिए नगर निगम की मंजूरी मिलने पर होगी। 

नगर निगम आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और संचालन के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी का चयन करेगा। इससे स्थानीय कारीगरों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को अपने उत्पादों के लिए बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकार ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, 2 करोड़ पौधे तैयार करने का प्लान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।