विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के 'शत्रु' ने ट्वीट कर PM मोदी से की गुजारिश, जाधव को वापस लाएं

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 10:59 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 08:44 PM (IST)

भाजपा नेता और सिने जगत के बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

भाजपा के 'शत्रु' ने ट्वीट कर PM मोदी से की गुजारिश, जाधव को वापस लाएं
भाजपा के 'शत्रु' ने ट्वीट कर PM मोदी से की गुजारिश, जाधव को वापस लाएं

 पटना [जेएनएन]। भाजपा नेता और बॉलीवुड के प्रख्यात एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वो कुलभूषण जाधव को सकुशल देश वापसी के लिए हर तरह से प्रयास करें। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है और अब यह मामला  इंटरनेशनल कोर्ट में है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट में लिखा है कि मेरी पीएम मोदी से गुजारिश है कि वो कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान के हाइ कमिश्नर से बात करें और जाधव को सकुशल भारत वापस ले आएं।

It is my first-hopefully my last, nonetheless my most earnest appeal to Prime Minister of Pakistan through the hon'ble High Commissioner 1>2

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 15, 2017

 अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि पीएम को पाकिस्तान की सरकार से कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा माफ करने और इस मामले में रियायत बरतने की बात करनी चाहिए। कुलभूषण जाधव को मानवता के आधार पर फांसी की सजा से मुक्त करना चाहिए।

 ..of Pakistan in India to spare and pardon the death sentence of Kulbhushan Jadhav, the son of Jai Maharashtra, on humanitarian and...2>3

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 15, 2017

कुलभूषण जाधव महाराष्ट्र के वीर सपूत हैं और उनकी सजा के मामले में अब भारत और पाकिस्तान को अब आपसी दुश्मनी भूलाकर मित्रवत व्यवहार कर एक-दूससे से हाथ मिलाना चाहिए जिसकी  पूरी दुनिया में तारीफ होगी ।

 ..compassionate grounds, if not on technical grounds, & take a step forward to end the animosity between the two neighbors, as friends...3>4

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 15, 2017

Dear Mr. Sharif, your gesture will be highly lauded and will strengthen our track 2 diplomacy. It will also earn you lot of blessings..4>5

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 15, 2017

शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी गुजारिश करते हुए कहा कि इस मामले में उदारता दिखाएं और कूटनीति से एक कदम बढ़कर मानवता के लिए सोचें। कुलभूषण जाधव की फांसी को कैंसिल करने से आपको ढेरों आशीर्वाद मिलेंगे। पूरा भारत आपका आभारी रहेगा। खासकर, जाधव के परिजन और उनके चाहने वाले आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

 ...from the friends and family of Kulbhushan, the son of the soil. At the moment, matter is in the International Court of Justice...5>6

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 15, 2017

 ..Hope, Wish & Pray that through your sincere efforts & our wishes & prayers, our Kulbhushan Jadhav comes back home safe sound & clean..6>7

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 15, 2017

यह भी पढ़ें: लालू के ठिकानों पर छापेमारी को ले बोली BJP, नीतीश की मांग पर हुई कार्रवाई

अगले ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है कि इस समय यह मामला अंतर्राष्ट्रीय अदालत में है और हम आशा करते हैं कि जाधव को न्याय मिलेगा। हम सब यही प्रार्थना करते हैं कि हमारे वीर जवान कुलभूषण जाधव जल्द से जल्द देश वापस आ जाएं। उनकी सकुशल वापसी से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में एक बार फिर से मधुरता आएगी और सीमाक्षेत्र में इससे एक बेहतर संदेश जाएगा। जय हिंद।

 ..Sooner the better. This will have a far reaching impact across the border and strengthen Indo-Pak ties. Jai Hind

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।