विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JDU Meeting: संजय झा चुने गए जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

Published: Sat, 29 Jun 2024 02:02 PM (IST)

Bihar Politics जेडीयू नेता संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। दिल्ली ...और पढ़ें

संजय झा बने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (जागरण)
संजय झा बने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Sanjay Jha:  JDU नेता संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। दिल्ली में हो रही बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें कि पहले ही अटकलें लग रही थीं कि संजय झा को ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद संजय झा (Sanjay Jha) के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने यह घोषणा दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चल रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया है।

नीतीश कुमार ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी: संजय झा

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पार्टी सांसद संजय झा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं उनका आभारी हूं और नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है। वह चुनाव बिहार में जो हुआ उससे पता चला कि हमने 40 में से 30 सीटें जीतीं, हमने 243 में से 177 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।

कौन हैं संजय झा, पढ़ें इनका सियासी सफर

संजय कुमार झा नीतीश कुमार के खास और करीबी नेता माने जाते हैं। इन्होंने बिहार सरकार में जल संसाधन और सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया है। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य भी थे। रवरी 2024 में वे बिहार से बशिष्ठ नारायण सिंह के स्थान पर जनता दल (यूनाइटेड) से निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे।

इससे पहले नीतीश कुमार खुद संभाल रहे थे यह जिम्मेदारी

बता दें कि इससे पहले ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार खुद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे। लेकिन अब जैसे ही विधानसभा चुनाव नजदीक आया तो उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संजय झा को दे दी। अब संजय झा के ऊपर देश में जेडीयू के संचालन की जिम्मेदारी होगी।

ये भी पढ़ें

Saayan Kunal: शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल कौन सा काम करते हैं? पढ़िए उनकी क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक

Jitan Ram Manjhi: मंत्रालय में जीतन राम मांझी कैसे करेंगे काम? भावुक होकर बताया प्लान B; यहां होगा ज्यादा फोकस