Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jitan Ram Manjhi: मंत्रालय में जीतन राम मांझी कैसे करेंगे काम? भावुक होकर बताया प्लान B; यहां होगा ज्यादा फोकस

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 05:15 PM (IST)

    Bihar Politics केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने मंत्रालय का टारगेट फिक्स कर लिया है। जीतन राम मांझी ने बता दिया है कि वह किसके लिए अधिक फोकस होकर काम करेंगे। केंद्र सरकार के एक कार्यक्रम में बोलते हुए जीतन राम मांझी भावुक हो गए। उन्होंने अपने इलाके की बात भी की। बता दें कि जीतन राम मांझी ने मंत्रालय को लेकर चौंकाने वाली बात बताई थी।

    Hero Image
    जीतन राम मांझी ने बताया मंत्रालय का टारगेट (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi: केंद्र सरकार में मंत्रालय बंटने के बाद अब सभी केंद्रीय मंत्री अपने विभाग के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। मंत्री अधिकारियों से मंत्रालय के बारे में छोटी से छोटी जानकारी ले रहे हैं। इतना ही नहीं मंत्री अपना टारगेट भी लोगों को बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीतन राम मांझी हुए भावुक

    इसी क्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने भी अपना टारगेट बता दिया है। इस दौरान वह भावुक तरह से बात कर रहे थे। जीतन राम मांझी ने बताया कि वे अपने विभाग में कैसे काम करेंगे।

    जीतन राम मांझी ने बताया अपना टारगेट

    जीतन राम मांझी ने कहा कि हम स्‍वयं ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। वहां का हमें प्रैक्टिकल अनुभव है। वहां लोग 8-10 घंटे की कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें ठीक से दिहाड़ी भी नहीं मिलती। माइक्रो व्‍यापार को जब तक हम उस त‍बके तक नहीं पहुंचाएंगे, तब तक पूर्णता की बात करना बेईमानी होगी।

    मंत्रालय का नाम सुनकर चौंक गए थे जीतन राम मांझी

    बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी ने दिल्ली से बिहार पहुंचते ही एक चौंकाने वाला बयान दिया था। जिसके बाद सियासत तेज हो गई थी। जीतन राम मांझी ने कहा था कि हम अपने विभाग वाला लिफाफा खोला तो चौंक गए। MSME मंत्रालय देखकर हमको कुछ समझ नहीं आया और हम माथा ठोकने लगे थे।

    फिर हम सोचने लगे अरे भाई ये क्या मिला है। हम तुरंत पीएम मोदी से मिलने के लिए आगे बढ़ गए लेकिन पीएम मोदी ने हमें दो कदम पहले ही रोक दिया और कहा कि हम आपको अपना विजन वाला मंत्रालय दिए हैं।

    ये भी पढ़ें

    Saayan Kunal: शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल कौन सा काम करते हैं? पढ़िए उनकी क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक

    Bihar Politics: RSS को लेकर ये क्या कह गए शिवानंद तिवारी? हो सकता है सियासी बवाल; 400 सीट को लेकर भी दिया बयान