विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चाचाजी जपना हरिनाम...', रोहिणी आचार्य ने पलायन के मुद्दे को लेकर नीतीश पर चलाया सियासी तीर

Published: Mon, 09 Mar 2026 03:02 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2026 03:11 PM (IST)

राजद नेता Rohini Acharya ने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने ...और पढ़ें

HighLights

  1. राजद नेता रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना।

  2. पलायन रोकने के वादे पर मुख्यमंत्री को घेरा।

  3. कविता के माध्यम से नीतीश कुमार पर तीखा तंज।

डिजिटल डेस्क, पटना। राजद नेता Rohini Acharya ने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी लगातार यह कहते थे कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो बिहार से होने वाला पलायन रुक जाएगा। रोहिणी ने कहा कि उस समय सरकार ने रोजगार और विकास के कई बड़े वादे किए थे। लेकिन अब हालात को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए हैं।

‘खुद ही पलायन करने की तैयारी’

रोहिणी आचार्या ने अपने बयान में कहा कि विडंबना देखिए, पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री खुद ही बिहार से पलायन करने जा रहे हैं।

उन्होंने इसे बिहार की राजनीति की बड़ी विडंबना बताया। रोहिणी ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सरकार को चुना था, उन उम्मीदों पर अब सवाल उठ रहे हैं।

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में आ गया है।

rohani

कविता के जरिए कसा तंज

रोहिणी आचार्या ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए एक कविता की पंक्तियां भी लिखीं।

उन्होंने कहा, 'पल्टासन की फितरत में, न कुर्सी बची, न आगे बचेगा करने के लिए कुछ काम।'

रोहिणी ने आगे लिखा कि अब उनके चाचा के हिस्से में सिर्फ 'जपना हरिनाम' ही बचा है। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री पर राजनीतिक व्यंग्य किया है।

सियासी बयान से बढ़ी हलचल

रोहिणी आचार्या के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनका यह बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विपक्ष की लगातार हो रही आलोचना का हिस्सा माना जा रहा है।

हालांकि जदयू की ओर से इस बयान पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

यह भी पढ़ें- सियासी प्रेम में ऐसे फंसे 'चाचा', न इज्जत बची न नेमप्लेट पर सीएम का नाम; रोहिणी का नीतीश पर तंज

यह भी पढ़ें- बिहार का CM बनने के सवाल पर निशांत कुमार का 'साइलेंट पास', कहा- मां की बहुत याद आ रही

यह भी पढ़ें- क्या ‘बीजेपी के हनुमान’ बनेंगे CM? BJP ऑफिस के बाहर पोस्टर, ‘ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग’

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Elections: नीतीश-नितिन की जीत के लिए BJP का प्लान, नियुक्त किए दिग्गज पर्यवेक्षक, देखिए लिस्ट