विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या ‘बीजेपी के हनुमान’ बनेंगे CM? BJP ऑफिस के बाहर पोस्टर, ‘ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग’

Published: Mon, 09 Mar 2026 10:55 AM (IST)

Chirag Paswan CM Demand: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं ...और पढ़ें

HighLights

  1. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों से CM पद पर चर्चा।

  2. चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे।

  3. 'मोदी के हनुमान' चिराग को युवा CM बनाने की अपील।

डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद बिहार की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच एनडीए के भीतर से ही एक नई राजनीतिक मांग सामने आई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई है।

chirag 1

बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर चिराग पासवान के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पोस्टर में लिखा गया है-'ना दंगा, ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो।'

पोस्टर में ‘स्वर्ण काल’ की बात

पोस्टर में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर अपील की गई है। इसमें लिखा गया है- 'सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल।' इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि चिराग के नेतृत्व में बिहार में नई शुरुआत हो सकती है।

‘मोदी के हनुमान’ का भी जिक्र
पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उल्लेख किया गया है।

इसमें लिखा गया है- 'मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज।' इससे चिराग को एनडीए के मजबूत नेता के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।

युवा मुख्यमंत्री की मांग

पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि 'बिहार मांगे चिराग, वक्त अब आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का।'

इसके साथ ही यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री का चेहरा चिराग पासवान होना चाहिए।

एलजेपी (रामविलास) नेता ने लगवाए पोस्टर

बताया जा रहा है कि ये पोस्टर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पटना जिला अध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगवाए गए हैं।

पोस्टर सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में इस मांग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सांसद अरुण भारती भी जता चुके हैं इच्छा

इससे पहले एलजेपी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती भी चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जता चुके हैं।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फैसला एनडीए के शीर्ष नेता मिलकर करेंगे।

कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भूमिका की मांग

अरुण भारती ने कहा था कि व्यक्तिगत तौर पर वह अपने नेता चिराग पासवान को बिहार के बड़े नेता और राज्य के मुखिया के रूप में देखना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के कई जिलों में कार्यकर्ताओं की मांग है कि आने वाले समय में चिराग पासवान को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए।

यह भी पढ़ें- क्या लालू के पड़ोसी बनेंगे नीतीश? 7 सर्कुलर रोड का आलीशान बंगला तैयार, लेकिन कोर्ट के आदेश से अटका पेंच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।