विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव: रालोमो में बगावत! 3 विधायकों ने खोला मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा बोले- सियासी नशे में लोग मदहोश

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:12 PM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव में रालोमो के तीन विधायकों ने सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया है, जबकि पार्टी एनडीए के जदयू उम्मीदवार के साथ है।

रालोमो में बगावत! 3 विधायकों ने खोला मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा बोले- सियासी नशे में लोग मदहोश

रालोमो में बगावत! 3 विधायकों ने खोला मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा बोले- सियासी नशे में लोग मदहोश

HighLights

  1. रालोमो के तीन विधायकों ने सारण में निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन किया।

  2. पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर जदयू उम्मीदवार का विरोध।

  3. उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में किसी भी बगावत से इनकार किया।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) में एकबार फिर कलह सामने आ चुकी है। इसके तीन विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर निर्दलीय रामपुकार सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की है।

इसमें विधायक आलोक सिंह, रामेश्वर महतो और माधव आनंद शामिल हैं, जबकि यहां से जदयू ने आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के भीतर किसी कलह की संभावना से इनकार किया है।

सोमवार को उनसे जब पार्टी के तीन विधायकों के पार्टी लाइन से बाहर जाकर सारण में निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस सीट पर एनडीए का उम्मीदवार है और हम उसके साथ हैं। मेरी पार्टी में न कोई बागी है और नहीं बगावत है।

उन्होंने आगे कहा, इस चुनाव में चाहे विपक्ष के लोग हैं या पक्ष के लोग, पूरे राजनीतिक वातावरण में जो नशा घुल गया है उसमें कोई भी मदहोश हो जा रहा है। जदयू के उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में वोट मांगते हुए कुशवाहा ने कहा कि वो एनडीए उम्मीदवार के साथ हैं।

'राहुल गांधी का बस चले तो सरकार गिरा दें'

उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि यदि उनका बस चलता तो अब तक सरकार गिरा चुके होते, लेकिन उन्हें भी पता है कि उनके बयान का कोई अर्थ नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं। राहुल गांधी चाहे कुछ भी बयान दें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार ही पार्टी के पावर सेंटर', अनंत से तकरार के बीच JDU प्रत्याशी नीरज का बयान

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ललन के मनाने पर भी नहीं पसीजे अनंत, JDU प्रत्याशी नीरज के लिए वोट मांगने से इनकार