'नीतीश कुमार ही पार्टी के पावर सेंटर', अनंत से तकरार के बीच JDU प्रत्याशी नीरज का बयान
जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ही पार्टी के पावर सेंटर हैं और पार्टी व गठबंधन सबसे ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ही पार्टी के पावर सेंटर, पार्टी और गठबंधन होता है बड़ा: नीरज
HighLights
नीरज कुमार ने नीतीश कुमार को जदयू का पावर सेंटर बताया।
उन्होंने पार्टी और गठबंधन को सबसे बड़ा करार दिया।
अनंत सिंह की चुनौती को नीरज कुमार ने नकारा, परिणाम की बात कही।
राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election) के लिए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने सोमवार को नामांकन के पहले कहा कि जदयू में नीतीश कुमार ही पावर सेंटर हैं। पार्टी और गठबंधन सबसे बड़ा होता है।
नीरज का विरोध कर रहे अनंत सिंह (Anant Singh) ने एक दिन पहले यह कहा था कि अगर नीतीश कुमार उन्हें मनाते तो वह मान जाते।
'नीतीश का आशीर्वाद ही हम लोगों के लिए काफी'
इस बारे में जब नीरज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की अपेक्षा रखना भी अपराध है। हम इस तरह की अपेक्षा नीतीश कुमार से कैसे कर सकते हैं? उनका आशीर्वाद ही हम लोगों के लिए काफी है।
'परिणाम पर चर्चा जरूर होगी'
नीरज कुमार से जब अनंत सिंह से मिल रही चुनौती के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई चुनौती ही नहीं है। मैं भविष्यवक्ता थोड़े ही हूं जो अपनी जीत को लेकर कोई भविष्यवाणी करें। पर जो परिणाम आएगा उस पर चर्चा तो जरूर होगी।
