विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election: अनंत सिंह के समर्थन में उतरे ललन, कहा- ताली एक हाथ से नहीं बजती; पार्टी से हुई चूक

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:55 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत सिंह के बागी तेवर को 'क्रिया की प्रतिक्रिया' बताया है। उन्होंने कहा कि जदयू ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर अनंत सिंह के बागी तेवर ने जदयू की टेंशन बढ़ाई हुई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान से सियासी पारा गरमा गया है।

JD(U) नेता अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच राजनीतिक मतभेदों पर बोलते हुए ललन सिंह ने ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीति में हलचल मचा दी है।

उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का बयान 'क्रिया की प्रतिक्रिया' है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनकी अनंत सिंह से बात हुई है, जिसमें उन्होंने अपनी शिकायत बताई है।

जदयू नेताओं के अनुरोध पर किया नीतीश सरकार का समर्थन 

ललन ने बताया कि अनंत सिंह का कहना है कि जब पिछली नीतीश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, तो जनता दल (यूनाइटेड) के कई नेताओं ने अनंत सिंह से सरकार का समर्थन करने का अनुरोध किया था।

जदयू नेताओं के अनुरोध पर अनंत सिंह ने सरकार का समर्थन किया, क्योंकि वे नीतीश जी को चाहते थे और उनका बहुत सम्मान करते हैं। इसलिए उन्हें लगा कि नीतीश जी की सरकार नहीं गिरनी चाहिए।  

चुनाव में अनंत सिंह के खिलाफ किया गया प्रचार

ललन सिंह ने बताया कि नीतीश सरकार को समर्थन देने के बाद, जब अनंत सिंह नीतीश जी से मिलने गए, तो नीतीश जी ने खुद उनसे मोकामा से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा, लेकिन जब अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा, तो उनके प्रचार के दौरान, उनके खिलाफ तरह-तरह की बातें कही जाने लगीं और अलग-अलग तरह का प्रचार किया गया। ललन सिंह का इशारा नीरज सिंह की तरफ था।

पार्टी से हुई चूक 

ललन सिंह ने कहा कि अगर कोई कार्रवाई होती है, तो स्वाभाविक रूप से प्रतिक्रिया भी होगी। इसलिए, जब उनके (Anant Singh) खिलाफ प्रचार किया जा रहा था, तो पार्टी को उस समय कार्रवाई करनी चाहिए थी। इस मामले में बिहार जदयू की ओर से चूक हुई।

ललन सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें फोन किया था। जिसके बाद उन्होंने अनंत सिंह से भी बात की। मैंने उनसे अनुरोध किया है कि वे अब कोई सार्वजनिक बयान न दें। वे इस बात पर सहमत हो गए हैं और कहा है कि वे कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें- 3N का संयोग, जानदार होगा मुकाबला; JDU MLC प्रत्याशी नीरज सिंह ने ठोकी ताल, अनंत सिंह से मिल रही चुनौती