विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'हमारे 17 महीने भारी...', RJD नेता का भाजपा और जदयू पर हमला; सियासी हलचल तेज

Published: Tue, 30 Apr 2024 01:51 PM (IST)

RJD Theme Song लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण खत्म हो गए हैं। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को ...और पढ़ें

Bihar Politics: 'चप्पा-चप्पा गूंज उठा...', RJD ने जारी किया चुनावी थीम सॉन्ग; सियासी हलचल तेज
Bihar Politics: 'चप्पा-चप्पा गूंज उठा...', RJD ने जारी किया चुनावी थीम सॉन्ग; सियासी हलचल तेज

HighLights

  1. मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपना थीम सॉन्ग जारी किया
  2. भाजपा नौकरी और जनहित मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं कर रही- मनोज झा

राज्य ब्यूरो, पटना। RJD Theme Song लोकसभा चुनाव के दो चरण बीतने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने अपना थीम सॉन्ग मंगलवार को जारी किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने गाने को जारी किया है, जिसके बोल हैं... 'चप्पा-चप्पा गूंज उठा, जन जन का विश्वास जगा है, जनता का रण यही लड़ा है, सुख दुख में यही साथ खड़ा है' मनोज झा ने कहा कि इस गाने में महागठबंधन की सरकार में 17 महीने में किए गए कार्यों का पूरा ब्योरा दर्ज किया गया है।

मनोज झा ने यह भी कहा कि भाजपा नौकरी और जनहित के मुद्दों पर चुनाव में कोई चर्चा नहीं कर रही। बिना चुनाव लड़े उम्मीदवारों के नाम जबरिया वापस कराए जा रहे हैं। इंदौर इसका उदाहरण है। चंडीगढ़ मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से सच्चाई सामने आ भी चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्रिक व्यवस्था कैसी चलेगी, इस पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चर्चा तक नहीं करते। 

मनोज झा ने भाजपा पर साधा निशाना

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा थाली और सौहार्द पर वोट क्यों नहीं मांगती? लोगों के हक और अधिकार देने के प्रति चिंतित क्यों नहीं? मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने पर कोई बात नहीं होती। महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा की क्या सोच है यह कर्नाटक में भाजपा के सहयोगी पार्टी के नेता के पोते के मामले पर यह साफ होती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 10 वर्षो के कार्यकाल पर, महंगाई पर, रोजगार पर बात नहीं करते। देश की जनता सब देख रही है और जनता आपसे जवाब चाहती है। आप जवाब देने की जगह अनर्गल बातें कर रहे हैं।

मनोज झा ने आगे कहा कि व्यक्ति प्रेम की राजनीति को 10 सालों से देखा है। एक व्यक्ति के आगे भाजपा के नेता मुंह तक नहीं खोलते, जबकि सबको पता है कि लोकतंत्र में सामूहिकता और सबकी सहमति आवश्यक होती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, अरुण कुमार, प्रमोद सिन्हा समेत अन्य नेता उपस्थित रहे

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election : तीसरे चरण में तीन सबसे अमीर उम्मीदवार, दो एक ही सीट पर आमने-सामने; इतनी है संपत्ति

Tejashwi Yadav : 'हमको CM बनाना है तो...', हाजीपुर में अचानक क्या बोले तेजस्वी? चिराग के लिए खुलकर कह दी ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।