विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चना दाल सप्लाई के नाम पर 16.50 लाख की ठगी! राजद एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 7 दिसंबर को पेशी

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:57 AM (IST)

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के खिलाफ 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। उन्हें चना दाल की आपूर्ति न करने के आरोप में 7 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस मिला है।

राजद एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल (फाइल फोटो)

राजद एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राजद एमएलसी सुनील सिंह पर 16.50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप।

  2. पुलिस ने चना दाल आपूर्ति न करने के मामले में चार्जशीट दाखिल की।

  3. कोर्ट ने सुनील सिंह को 7 दिसंबर को पेश होने का नोटिस भेजा।

जागरण संवाददाता, पटना। राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गर्दनीबाग थाने में दर्ज 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों को सत्य पाया है। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने का भी दावा किया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने सुनील सिंह को सात दिसंबर को उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा है। 

पैसे लेकर माल नहीं देने का आरोप 

सुनील सिंह पर भारत चना दाल की आपूर्ति के नाम पर 16.50 लाख रुपये लेकर माल नहीं देने का आरोप है। इस संबंध में आशा इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर मेघा ने एक जून 2025 को गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मेघा गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की मगध विहार कालोनी की रहने वाली हैं।

शिकायत के अनुसार, मेघा फल, सब्जी और खाद्यान्न अलग-अलग सप्लायरों से खरीदकर बाजार में बेचती हैं। इसी क्रम में उन्होंने मां कालरात्रि फल सब्जी उत्पादक स्वलाभी सेवा समिति लिमिटेड के अध्यक्ष सुनील सिंह से भारत चना दाल खरीदने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद दाल की खरीद के लिए समिति के खाते में 16.50 लाख रुपये जमा कराए गए। 

भुगतान के बावजूद चना दाल की आपूर्ति नहीं

हालांकि, भुगतान के बावजूद उन्हें चना दाल की आपूर्ति नहीं की गई। इसके बाद मेघा ने धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपों को सही पाया। अनुसंधानकर्ता ने चार्जशीट में आरोपी के खिलाफ आरोप सत्य होने और पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने का उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें- चना दाल घोटाले में MLC सुनील सिंह के बाद पत्नी और बेटे से ED की पूछताछ, बैंक खातों का खंगाला ब्योरा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।