विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नेहरू वोट चोरी कर बने थे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी और कांग्रेस पर रविशंकर प्रसाद का करारा हमला

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:36 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद। (सोशल मीडिया)

पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की।

  2. कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप।

  3. नेहरू वोट चोरी कर प्रधानमंत्री बने, पटेल को चुना था।

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रसाद ने कांग्रेस द्वारा आयोजित माक संसद की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ा रही है और उनका अपमान कर रही है।

उन्होंने कहा कि 1947 में देश भर के कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नेता चुना था लेकिन जवाहरलाल नेहरू वोट चोरी कर प्रधानमंत्री बन गए थे।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘जन महाभियोग’ विषय पर माक संसद का आयोजन किया था।

एक ओर राहुल गांधी संसद कार्यवाही बाधित करते हैं और दूसरी ओर इस तरह का आयोजन कर संसद और देश की जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव परिणाम आपके पक्ष में आते हैं तो सब ठीक रहता है। आपने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में जीत हासिल की।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जब हमें कम सीटें मिलीं, तब निर्वाचन आयोग आपके लिए सही था, लेकिन जब आप हारते हैं तो उसी आयोग की आलोचना करने लगते हैं। यह शर्मनाक है।

कांग्रेस ने सरदार वल्लभभाई पटेल का किया अपमान

प्रसाद ने कांग्रेस पर सरदार वल्लभभाई पटेल का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में कांग्रेस की अधिकांश प्रदेश समितियों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री पद के लिए सरदार पटेल के नाम का प्रस्ताव किया था, लेकिन महात्मा गांधी के दबाव में उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा।

जवाहरलाल नेहरू वोट चोरी से प्रधानमंत्री बने थे। यह किसी से छिपा नहीं है कि कांग्रेस के कितने नेता अपनी योग्यता के दम पर प्रधानमंत्री बने।

यह भी पढ़ें- 'तनी रहम करीं महाराज...', भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से की खास अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।