विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तनी रहम करीं महाराज...', भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से की खास अपील

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:14 PM (IST)

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने छठ महापर्व से पहले प्रवासियों की घर वापसी का मुद्दा उठाया है।

खेसारी लाल यादव। (सोशल मीडिया)

खेसारी लाल यादव। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. खेसारी लाल ने छठ से पहले प्रवासियों की घर वापसी का मुद्दा उठाया।

  2. केंद्र और बिहार सरकार से विशेष रेल सेवाएँ चलाने की अपील की।

  3. हवाई किराया आसमान छू रहा, ट्रेनों में सीट मिलना असंभव।

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकआस्था के महापर्व छठ से पूर्व भोजपुरी अभिनेता एवं गायक खेसारी लाल यादव ने परदेस में रह रहे प्रवासियों की घर वापसी का मुद्दा उठाया है।

उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से अपील की है कि त्योहार के अवसर पर अपने घर लौटने वाले कामगारों के लिए विशेष रेल सेवाओं का व्यापक प्रबंध किया जाए, ताकि लोगों को यात्रा में हो रही भारी परेशानियों से निजात मिल सके।

रोजगार के सिलसिले में उत्तर प्रदेश और बिहार से बड़ी संख्या में लोग महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में निवास करते हैं। छठ महापर्व के दौरान इन सभी के लिए घर लौटना एक बेहद कठिन चुनौती बन जाता है।

आसमान छू रहा हवाई जहाज का किराया

खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में कहा कि त्योहार के समय विमान का किराया आसमान छू रहा है। विमान का किराया 30 से 40 हजार पहुंच गया है जो कि सामान्य नागरिकों की पहुंच से बाहर है।

उन्होंने आगे कहा कि नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव रहता है। इसी संकट को देखते हुए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने मांग रखी है कि प्रमुख औद्योगिक व बड़े शहरों से बिहार के विभिन्न हिस्सों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाए।

एक्स पर शेयर किया वीडियो

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए खेसारी लाल यादव ने प्रवासियों की व्यथा सामने रखी। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जनमानस की आस्था और धड़कन है। टिकटों की मारामारी के चलते हजारों लोग अपने परिवार के साथ पर्व मनाने से वंचित रह जाते हैं।

 

खेसारी लाल यादव ने कहा कि इस समय बिहार और केंद्र दोनों जगह एनडीए की सरकार है। ऐसे में रेलवे प्रशासन और सरकार को आगे आकर प्रमुख शहरों से बिहार के लिए अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि परदेसियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का सहारा मिल सके।

यह भी पढ़ें- 'बाटा का चप्पल है क्या?' खेसारी लाल ने मुस्कुराकर संभाली बात; फ‍िर गरजे MP पप्पू यादव, CRPF जवान को मंच पर धकेला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।