'ये 6 विधायक भी कब तक साथ रहेंगे...', नीतीश कुमार और JDU पर सवाल उठाने पर कांग्रेस पर भड़के राजीव रंजन
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बयान पर तीखा हमला बोला।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद। (फाइल फोटो)
HighLights
राजीव रंजन ने शकील अहमद खान के बयान पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस की दुर्दशा का कारण अदूरदर्शी बयानों को बताया गया।
कांग्रेस को अपनी नीतियों पर आत्ममंथन करने की सलाह दी।
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने गुरुवार को कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बयान पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऐसे नेताओं के अदूरदर्शी बयानों के चलते ही पार्टी की देश भर में ऐसी दुर्दशा है और कांग्रेस राजनीतिक तौर पर रसातल में पहुंचती जा रही है।
शकील अहमद खान द्वारा एक समाचार पत्र में छपे लेख में लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एवं जदयू के अस्तित्व पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
किसी पर ऐसे अनर्गल आरोप लगाने से बचना चाहिए। कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कभी लगातार छह दशकों तक राज करने वाली पार्टी आज महज छह विधायकों पर सिमट गई है और वो छह विधायक भी कबतक पार्टी में रहेंगे यह भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
ऐसे में दूसरों पर सवाल उठाने से पहले शकील अहमद खान को पहले कांग्रेस की नीतियों पर आत्ममंथन करना चाहिए और उसे दुरुस्त करने का काम करना चाहिए।
कांग्रेस शासनकाल के दौरान साल 1989 के भागलपुर दंगे को लोग आज तक नहीं भूले हैं।
यह भी पढ़ें- CM सम्राट से गर्मजोशी से मिले प्रशांत किशोर, रोहिणी संग पी चाय; बिहार की सियासत में दिखी अनोखी तस्वीर