विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

द‍ीवाली छठ पर बिहार आने-जाने वालों को राहत, पटना-झंझारपुर के लिए 2 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:21 PM (IST)

आगामी पूजा और त्योहारों के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें चंडीगढ़ ...और पढ़ें

तीन जोड़ी फेस्‍ट‍िवल स्‍पेशल ट्रेनों की घोषणा।

तीन जोड़ी फेस्‍ट‍िवल स्‍पेशल ट्रेनों की घोषणा।

HighLights

  1. तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा।

  2. चंडीगढ़, पटना, झंझारपुर के लिए विशेष सुविधा।

  3. त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।

जागरण संवाददाता, पटना। पूजा और आगामी पर्व-त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

चंडीगढ़ से बरौनी, शकूरबस्ती से पटना और शकूरबस्ती से झंझारपुर के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें दो जोड़ी ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की होंगी।

04536 चंडीगढ़-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे खुलेगी।

चंडीगढ़-बरौनी ट्रेन हर शुक्रवार

यह शनिवार को 20:20 बजे छपरा, 21:48 बजे सोनपुर, 22:00 बजे हाजीपुर और 23:00 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। रविवार रात 12:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में 04535 बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से सुबह 2:35 बजे खुलेगी।

यह 3:35 बजे शाहपुर पटोरी, 5:00 बजे हाजीपुर, 5:15 बजे सोनपुर और 6:55 बजे छपरा पहुंचेगी। सोमवार सुबह 3:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

नवंबर में पटना के लिए आठ दिन ट्रेन

04404 शकूरबस्ती-पटना अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को शकूरबस्ती से दोपहर 3:15 बजे खुलेगी।

अगले दिन सुबह 9:40 बजे डीडीयू, 11:08 बजे बक्सर, 12:40 बजे आरा और 13:20 बजे दानापुर होते हुए दोपहर 2:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में 04403 पटना-शकूरबस्ती स्पेशल 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को पटना जंक्शन से दोपहर 3:40 बजे खुलेगी।

यह 3:58 बजे दानापुर, 4:30 बजे आरा, 5:40 बजे बक्सर और शाम 7:50 बजे डीडीयू पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 2:15 बजे नई दिल्ली और 3:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

झंझारपुर के लिए भी अनारक्षित स्पेशल

04410 शकूरबस्ती-झंझारपुर अनारक्षित स्पेशल 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को शकूरबस्ती से दोपहर 1:00 बजे खुलेगी।

अगले दिन सुबह 9:35 बजे नरकटियागंज, 10:40 बजे रक्सौल, 12:35 बजे सीतामढ़ी और 2:20 बजे शिशो होते हुए शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

वापसी में 04409 झंझारपुर-शकूरबस्ती स्पेशल 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को झंझारपुर से शाम 6:15 बजे खुलेगी। यह 7:25 बजे शिशो, रात 8:40 बजे सीतामढ़ी और 10:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। तीसरे दिन रात 12:35 बजे नई दिल्ली और 1:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- डेहरी-गढ़वा रोड के बीच 20 अक्टूबर तक चलेगी बिना र‍िजर्वेशन वाली ट्रेन, त्‍योहार में घर आने-जाने वालों को राहत