विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार में यात्रा पर निकलेंगे राहुल और तेजस्वी, एनडीए सरकार की खामियां गिनाएंगे

Published: Wed, 30 Jul 2025 05:19 PM (IST)

यात्रा और प्रमंडलीय रैलियों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा-राहुल गांधी से हमारी ...और पढ़ें

यात्रा और प्रमंडल स्तरीय रैलियों के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे राहुल और तेजस्वी, एनडीए सरकार की खामियां गिनाएंगे
यात्रा और प्रमंडल स्तरीय रैलियों के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे राहुल और तेजस्वी, एनडीए सरकार की खामियां गिनाएंगे

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: राज्य में महागठबंधन एकजुट होकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहा है। इसे यात्रा का नाम दिया गया है। यह तय नहीं हुआ कि यात्रा का क्या रूप होगा।

पदयात्रा होगी, या इसके लिए वाहनों का सहारा लिया जाएगा। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि सरकार अचेत है। डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दे रही है।

सरकारी खजाने से करीब 80 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हो गया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं की राज्यव्यापी यात्रा के दौरान प्रमंडल स्तर पर रैलियां भी आयोजित होंगी। इसका पूरा ब्यौरा रक्षाबंधन के बाद जारी किया जाएगा।

इस बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लाबारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य घटक दलों के नेता शामिल थे। विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी इस बैठक में शामिल नहीं हुए। बताया कि कि पहले से तय व्यस्तताओं के कारण सहनी इस बैठक में नहीं आए।

महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव।

तेजस्वी ने दावा किया कि यात्रा और प्रमंडलीय रैलियों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा-राहुल गांधी से हमारी बातचीत हो गई है।

उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। विपक्ष के नेता ने कहा कि यात्रा और रैली के दौरान हम जनता को राज्य सरकार की कमियों के बारे में बताएंगे। जनता के अधिकारों पर किस तरह हमला हो रहा है, इसकी जानकारी देंगे।

यह भी बताएंगे कि किस तरह विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की कटौती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सीएजी की हाल में जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य सरकार ने विभिन्न वित्तीय वर्षों में करीब 80 हजार करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब नहीं दिया है।

यह बड़े घोटाले का संकेत है। तेजस्वी ने कहा कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार इन पर काबू नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया', महागठबंधन की बैठक पर JDU का कटाक्ष; तेजस्वी को भी लपेटा

यह भी पढ़ें- पहले सैलरी बढ़ी; अब नौकरी देंगे: बिहार में आशाओं की बल्ले-बल्ले, नीतीश के मंत्री ने कर दिया एलान