विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राधामोहन ने GST को बताया आर्थिक सूर्योदय, कहा- बिहार को सर्वाधिक फायदा

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 09:13 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 02 Jul 2017 11:13 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने पटना में जीएसटी को आर्थिक सूर्योदय बताया। उन्‍होंने कहा कि इससे बिहार को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

राधामोहन ने GST को बताया आर्थिक सूर्योदय, कहा- बिहार को सर्वाधिक फायदा
राधामोहन ने GST को बताया आर्थिक सूर्योदय, कहा- बिहार को सर्वाधिक फायदा

पटना [राज्य ब्यूरो]। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने जीएसटी को आजादी के बाद का आर्थिक सूर्योदय बताया और कहा कि इससे बिहार को सबसे ज्यादा फायदा होगा। देश में समान कर प्रणाली लागू होने के बाद राधामोहन पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन एसकेएम हॉल में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने जीएसटी को सबसे बड़ा कर सुधार बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के तुरंत बाद जिस तरह सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया था उसी तरह जीएसटी से देश आर्थिक संघ में तब्दील हो जाएगा। अब एक ही वस्तु की अलग-अलग बाजारों-शहरों में अलग-अलग कीमत नहीं होगी। जो सामान दिल्ली में जिस रेट में मिलेगा, उसी रेट में पटना में भी मिलेगा।

इस नए कानून से बिहार के फायदे का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। बड़े स्तर पर टैक्स वसूली के पैसे को आधारभूत सेवाओं, संरचनाओं, व्यवस्था एवं आवास बढ़ाने में लगाया जाएगा। इससे बिहार जैसे राज्यों के हिस्से में अधिक पैसे आ सकते हैं। कृषि क्षेत्र की लागत को भी कम करने में मदद मिलेगी। इससे कृषि उत्पाद के निर्यात में वृद्धि होगी।

जीएसटी की तुलना नोटबंदी से करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में आयकर चुकाने वालों की संख्या बढ़ी है। अब जीएसटी के बाद सेल टैक्स में वृद्धि होगी। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने जीएसटी की जरूरत बताई और इसे लागू करने का श्रेय कांग्र्रेस को भी दिया।

यह भी पढ़ें: ...जीएसटी का जश्न और महागठबंधन का प्यार-तकरार

उन्होंने कहा कि नरसिंहा राव की सरकार के दौरान मनमोहन सिंह जब वित्तमंत्री थे तो आर्थिक सुधार के प्रयास किए थे। बिजेंद्र ने कार्यक्रम में मौजूद सीए को आगे आने वाली चुनौतियों से मुकाबले के लिए तैयार रहने की अपील की। कार्यक्रम में इस सरकार के ऊर्जा एवं वाणिज्यकर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: जीएसटी का बोझ थोड़ा हल्का करेंगी मोबाइल कंपनियां, ग्राहकों को मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।