विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बंगले की सियासत: राबड़ी के नए आशियाने पर चढ़ रहा RJD का रंग, 10 सर्कुलर रोड पर अब दिखेगा 'भगवा'!

Published: Fri, 26 Jun 2026 07:08 PM (GMT+05:30)

राबड़ी देवी 10, सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली कर 39, हार्डिंग रोड में शिफ्ट हो रही हैं। नए बंगले ...और पढ़ें

राबड़ी के नए आशियाने पर चढ़ रहा RJD का 'हरा' रंग (PTI)

राबड़ी के नए आशियाने पर चढ़ रहा RJD का 'हरा' रंग (PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी (Rabri Devi) को 10, सर्कुलर रोड का बंगला छोड़कर नए बंगले (39, हार्डिंग रोड) में जाने के लिए चौथी बार नाेटिस मिल चुका है। राबड़ी ने पहले आनाकानी की, लेकिन अब मन बना चुकी हैं।

हालांकि, इसके लिए उन्होंने नए बंगले में लालू की सुविधानुसार कुछ व्यवस्थाएं किए जाने का आग्रह किया था, जिस पर द्रुत गति से काम चल रहा है।

इस बंगले में इससे पहले भाजपा कोटे के मंत्री रह चुके हैं, लिहाजा गेट और दीवार आदि भगवा रंग मेंं थे, जिन पर अब हरा रंग चढ़ाया जा रहा है। बिहार की राजनीति में यह राजद का प्रतीक रंग है।

चौथे नोटिस की मियाद 29 जून तक है और सरकार ने स्पष्ट कर दिया गया है कि यह आखिरी अल्टीमेटम है। आगे बल प्रयोग की आशंका है, जिससे लालू परिवार सहित राजद की भी फजीहत हो सकती है। ऐसे में राबड़ी बंगले को खाली कर देने में ही भलाई समझ रहीं।

WhatsApp Image 2026-06-26 at 7.08.48 PM

अंदरखाने पैकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को बाहर-भीतर से कुछ सीसी-कैमरे भी उतार लिए गए। उधर 39, हार्डिंग रोड के मुख्य दरवाजे पर हरा रंग चढ़ा दिया गया है। दीवारों की पोताई में जहां-तहां हरे रंग की पट्टी बनाई जा रही।

WhatsApp Image 2026-06-26 at 7.08.41 PM

इसके अलावा राबड़ी की अपेक्षा के अनुरूप कुछ निर्माण कार्य भी चल रहे हैं, जो दो-तीन दिन में पूरे हो जाएंगे। इन निर्माण-कार्यो में नीचे एक कमरे को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए सुसज्जित किया जा रहा।

स्वास्थ्य कारणों से लालू को अधिकतम समय आइसोलेटेड रहना पड़ता है। इसके अलावा उनके कमरे में आईसीयू-सरीखी व्यवस्थाएं भी अपेक्षित होती हैं। रैंप आदि की व्यवस्था अतिरिक्त है।

इधर चढ़ेगा भगवा रंग:

बंगला खाली करने के लिए राबड़ी को पहला नोटिस पिछले वर्ष नवंबर में ही मिला था। तब से हीलाहवाली हो रही थी। तीसरे नोटिस के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया था कि सरकारी आवास की किसी बपौती नहीं। तब राजद के नेता खूब तिलमिलाए थे।

हालांकि, उसके बाद 10, सर्कुलर रोड से कुछ सामान हटाकर एक, पोलो रोड में पहुंचाए गए, जो तेजस्वी यादव का बंगला है। पिछले वर्ष भी दो किस्तों में गमला आदि सहित कुछ भारी समान लालू के खटाल में पहुंचाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि 10, सर्कुलर रोड मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित है। अभी उस बंगले के रंग-रोगन में हरे रंग की बहुलता है। चर्चा है कि राबड़ी द्वारा उसे खाली कर दिए जाने के बाद बंगले की रंगाई-पोताई होगी और हरे पर भगवा रंग चढ़ा दिया जाएगा।

दोनों बंगलों की विशेषता:

10, सर्कुलर रोड का रकबा अपेक्षाकृत कम है, लेकिन लालू परिवार की सुख-सुविधा और पसंद की सारी व्यवस्थाएं हैं। इसमें मुख्यत: पांच कमरे हैं और दो ड्राइंग हाल, लेकिन बाद में कई अतिरिक्त निर्माण किए गए। यह राजद की राजनीति का केंद्र भी रहा है।

39, हार्डिंग रोड मंत्रियों के लिए निर्धारित दूसरा सबसे बड़ा बंगला है। यह दोमंजिला है और ऊपर-नीचे मिलाकर कुल आठ बेडरूम हैं। तीन बालकनी भी। स्टाफ क्वार्टर आदि के साथ इसकी गोद में एक मजार भी है और साथ में इससे जुड़े मनहूसियत के कुछेक किस्से भी।

यह भी पढ़ें- 29 जून की डेडलाइन से पहले राबड़ी आवास खाली करने की तैयारी तेज, पैकिंग शुरू; हटाए गए CCTV कैमरे

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप के पुराने बंगले से हटी RJD की निशानी, मंत्री के तंज से गरमाई बिहार की सियासत